नारनौंद : युवक को ब्लैकमेल कर महिला ने ठगे लाखों, मामला दर्ज !
पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाली महिला के खिलाफ किया मामला दर्ज
नारनौंद :। सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
उपमंडल के गांव हैबतपुर के एक युवक से एक महिला द्वारा ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। अभी तक आरोपित महिला की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
गांव हैबतपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि मैंने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से योगा एम ए की पढ़ाई 2015 से 2018 के में की थी। इसके बाद मैंने 2019 में उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर में एक योगा सेंटर खोल लिया था। उस दौरान मेरी जानकारी एक महिला के साथ हो गई थी। उसके बाद 2020 में मेरी शादी हो गई उसके बाद में ऋषिकेश से अपना कारोबार समेट कर खानपुर विश्वविद्यालय में बतौर योगा अध्यापक नौकरी करने लग गया। उसके कुछ समय बाद उस महिला की भी शादी हो गई तथा हमारा मिलना जुलना बंद हो गया था। लेकिन फोन पर बातें होती रही। इस दौरान उसने मुझ पर दबाव बनाते हुए कहा कि मुझे पांच लाख रुपए दे दो।नही तो मैं तुम पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा कर जेल में भिजवा दूंगी। मैंने पुलिस के भय से उसे पांच लाख रुपए एचडीएफसी बैंक के खाते में दे दिए। इसके बाद मेरा योगा सेंटर चलाने वाले के माध्यम से 18 लाख रुपए फ्लैट लेने के लिए अनिल से दिलवाने को कहा। उसके बाद भी वह बार-बार फोन करके मुझे परेशान कर रही है। जिसकी मेरे पास रिकॉर्डिंग है। पुलिस ने अनिल की दी शिकायत के आधार पर ब्लैकमेल करने वाली आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks