स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

10वीं - 12 वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच 15 मई तक होगी पूरी ; इस तारीख तक आएगा रिजल्ट !

छः लाख साढ़े 66 हजार छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे 13 हजार प्रशिक्षक






भिवानी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज




 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। परीक्षाओं के संपन्न होने के साथ ही इनके मूल्यांकन करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। ताकि जल्द ही परीक्षाओं का परिणाम अविलंब घोषित किया जा सके। इसके लिए ट्रायल के तौर पर परीक्षकों को एक-एक कोड की उत्तरपुस्तिका दी गई और जांच के नियम बताए गए। छः लाख छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करीबन 13 हजार प्रशिक्षक जांचेंगे। वहीं ये सारा कार्य आगामी 18 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद रिकार्ड तैयार कर परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा। 










बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर बोर्ड ने एक विशेष प्रणाली को अपनाते हुए मूल्यांकन से पूर्व मूल्यांकन केंद्रों पर पहले दिन मॉक मार्किंग टेस्ट किया। मॉक टेस्ट में प्रत्येक कोड की चार-चार उत्तरपुस्तिकाओं की परीक्षकों से जांच करवाते हुए सभी परीक्षकों द्वारा दिए अंकों का अनुपात निकाले गए। उसी के आधार पर ही अंक दिए गए। अंक देने का कार्य मॉक मार्किंग टेस्ट नियमानुसार व जारी हिदायतों अनुसार कराए गए। इन कापियों के मूल्यांकन के बाद सबने इन कापियों का विश्लेषण किया। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि इस खाके के विश्लेषण से ये होगा कि इन कापियों में किसने इस प्रश्न के कितने नंबर दिए और क्यों दिए। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए बोर्ड ने ये प्रणाली अपनाई गई हैं।








 

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य को बोर्ड के अधिकारी मुख्यालय पर लाइव देख सकेंगे। साथ ही केंद्रों की निगरानी के लिए जिला स्तर पर विशेष उड़नदस्तों का गठन किया गया था।चेयरमैन ने बताया कि 30 मार्च से शुरू होकर 27 अप्रैल तक चली 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं प्रदेश भर में कुल 1547 परीक्षा केंद्रों पर आयेाजित हुई थी, जिसमें 668589 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 10वीं में करीब 3,36380 और 12वीं में करीब 2,51385 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 42072 मुक्त विद्यालय सेकेंडरी कक्षा और 38752 परीक्षार्थी मुक्त विद्यालय सीनियर सेकेंडरी के रहे। जिसमें तीन लाख 68 हजार 498 लड़के एवं तीन लाख 91 लड़कियां थी। 










 चेयरमैन ने बताया कि 10वीं की परीक्षा में 378452, जिसमें ओपन विद्यालय के 42072 और 12वीं की परीक्षा में 290137 परीक्षार्थी थे। ओपन विद्यालय के 38752 परीक्षार्थी थे। डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल के लगभग 3602 मामले दर्ज किए गए। वहीं, परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने वाले एक केंद्र अधीक्षक, एक उपकेंद्र अधीक्षक, 114 पर्यवेक्षक, पांच लिपिक तथा एक सेवादार को रिलीव किया गया।







बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा करने के बाद शिक्षा बोर्ड में इसका रिकॉर्ड अपडेट किया जाएगा और रिजल्ट तैयार कर लिया जाएगा। ताकि छात्र बिना किसी विलंब के कालेजों में दाखिला ले सकें,। इसके लिए बोर्ड 20 जून तक परीक्षा परिणाम घोषित करने पर काम कर रहा है।‌‌ इस बार प्रशिक्षकों को 30-30 की बजाय 40-40 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए दी गई हैं। जिनको करीबन 13 हजार प्रशिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |