स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बसों की समस्या को लेकर छात्रों के साथ साथ अभिभावकों ने लगाया जाम

बसों की किल्लत से परेषान छात्रों को हो रही है भारी दिक्कत

         सड़क पर जाम लगाए बैठे छात्र व ग्रामीण।



फतेहाबाद: सुनील कोहाड़  तहसलका न्यूज


फतेहाबाद जिले के गांव हसंगा भूना रूट के छात्रों के साथ साथ इस रूट पर आने वाले गांव के ग्रामीणों को बसों की कमी के चलते भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बार बार गुहार लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ था छात्रों ने अभिभावकों के साथ मिलकर नाढ़ोडी गांव में सुबह 9 बजे जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छात्रों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन छात्र नहीं माने। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वो सड़क पर टेंट लगाकर अनिष्चितकालीन धरना देने के लिए मजबूर होंगे। 









छात्र सुरेन्द्र, संदीप, नरेष, सुरेष कुमार, बिजेन्द्र, महेन्द्र, राजेन्द्र, किरण, बबीता, कविता, अंजू, रेणू, प्रवीन, अनीता, रेखा, सुनीता, कौषल्या, सावित्री, मंजू, बलजीत इत्यादि ने बताया कि फतेहाबाद से भूना वाया हसंगा मार्ग पर कोरोना काल से पहले दो दर्जन से अधिक बसें चलती थी और किसी को कोई दिक्कत नहीं थी। बसें अपना संचालन ठीक ढंग से कर रही थी। लेकिन कोरोना काल खत्म होने के बाद इस रूट पर केवल चार पांच बसें ही संचालित की जा रही है। जिसके कारण इस रूट पर आने वाले गांव व ढ़ाणियों के लोगों व स्कूल कॉलेज जाने वाले छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वो ना ही तो समय पर अपने स्कूल कॉलेज पहुंच पाते हैं और ना ही वापसी में घर पहुंच पाते हैं। 







छात्रों और ग्रामीणों ने सरकार व प्रषासन से मांग करते हुए कहा कि इस रूट पर कम से कम 15 बसों को संचालित करने की जरूरत है। साथ ही स्कूल कॉलेज के समय अतिरिक्त बसों को चलाने की जरूरत है। इसी को लेकर छात्रों ने जाम लगाया हुआ है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन डेढ घंटे बाद तक रोड़वेज विभाग व अन्य प्रषासिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।




      मौके पर पहुंची पुलिस।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |