लाठी डंडों से पीट पीट कर युवक की हत्या
जींद के हाडवा गांव में युवक की हत्या
जींद : तहलका न्यूज
जींद में पैसों के लेन-देन के मामले को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव के ही दो परिवारों के नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर दी है।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में हाडवा गांव निवासी मृतक की पत्नी अनिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को उसके पति सरवर (40) अपनी दुकान बंद कर घर आ रहे था कि पड़ोस में ही रहने वाले संजय एवं सुभाष ने उसके पति का रास्ता रोककर मारपीट शुरु कर दी। उनके शोर मचाने पर परिजनों ने बीच बचाव कर उसके पति को आरोपितों के चंगुल से छुड़वाया।
उसने बताया कि आरोपितों के मन में कुछ ओर ही चल रहा था और वो पूरी साजिश के तहत रात को करीबन 11 बजे फिर से आरोपितों ने ईंट तथा लाठी डंडों से उसके पति पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनके द्वारा बचाव के लिए शोर मचाने पर अन्य परिजनों को आता देख आरोपित मौके से भाग गए।
नोट - तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
गंभीर रूप से घायल अपने पति पति को शहर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में पहुंचे तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि अनिता की शिकायत पर हाडवा निवासी जिसमें संजय, सुभाष, संजय की पत्नी सुनीता और उसकी लड़की, सुभाष के तीन लड़के व एक लड़की इत्यादि नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks