क्या दसवीं-बारहवीं कक्षा के छात्रों की इस बार भी होने जा रही है बल्ले-बल्ले, पढ़िए खबर
शिक्षा बोर्ड 10 वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा लेगा या पिछले साल की तरह होंगी छात्रों की बल्ले-बल्ले
भिवानी : तहलका न्यूज
दिसंबर 21 के अंतिम सप्ताह में कोरोना ने जैसे ही तीसरी बार डराना शुरू किया तो सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए सभी स्कूल कालेजों की छुट्टी कर दी। जैसे जैसे परीक्षाओं का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे ही कोरोना के आंकड़े भी डरावने होते जा रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ( Haryana school education Board Bhiwani )की तरफ से ली जाने वाली 10 वीं और 10+2 की परीक्षाओं पर इस बार भी कोरोना के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। अगर इस बार भी परीक्षा न लेकर पहले की भांति ही शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को पहले की कक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर रिज्लट घोषित कर दिया तो इस बार भी लाखों छात्रों की बल्ले-बल्ले होना लाजिमी है।
आईटीआई के छात्रों को इस बार बिना परीक्षा लिए ही अगले सेशन में सरकारी आदेशों के बाद प्रमोट किया जा चुका है। दो वर्ष का कोर्स करने वाले छात्रों को केवल अंतिम वर्ष की ही फाइनल परीक्षा देनी होगी और पहले वर्ष उन्हें बिना परीक्षा लिए ही अगले वर्ष के लिए प्रमोट किया जा चुका है। ऐसे में सवाल उठता है कि आइटीआइ की तरह कहीं इस बार फिर से 10 वीं और 12 वीं के छात्रों को सरकार ये तौहफा तो देने की तैयारी में तो नहीं है।
शिक्षा बोर्ड के इस आदेश से लोगों में बढ़ा अंदेशा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आदेश के मुताबिक शिक्षण संस्थानों को सेकेंडरी के लिए 9वीं एवं सीनियर सेकेंडरी के लिए 10वीं -11वीं कक्षा का रिकॉर्ड बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाना होगा। इसके लिए स्कूल संचालकों को 22 जनवरी से चार फरवरी तक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने होंगे। शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) गुरुकुल और विद्यापीठ की वार्षिक परीक्षा मार्च-अप्रैल 22 में ली जाने वाली परीक्षाओं के संदर्भ में अंक तालिका और प्रमाण पत्र मांगे गए हैं।
नोट - तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
Hbse के सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि शिक्षा बोर्ड कार्यालय के प्रयोगार्थ विद्यालयों से परीक्षार्थियों के विवरणों की आवश्यकता है। ऐसे में प्रदेश के सभी विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जो छात्र दसवीं कक्षा में है उनके 9 वीं कक्षा के और जो छात्र बाहरवी कक्षा में है उनके दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ग्यारवीं कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंक व प्रमाणपत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपलोड करें।
उन्होंने बताया कि विद्यालयों द्वारा उपलब्ध करवाई गई ऑनलाइन सूचना को ही अंतिम व निर्णायक माना जाएगा। किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी के लिए हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 व 254309 पर संपर्क किया जा सकता है।
ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks