सड़क हादसे में नारनौंद के युवक सहित दो की मौत
ट्राले ने बाईक को मारी टक्कर, रोड़वेज कर्मचारी व उसके दोस्त की दर्दनाक मौत
हांसी : तहलका न्यूज
जींद भिवानी मार्ग पर गांव भकलाना के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्द नाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके लिए बास व खांडा खेड़ी गांव में सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
मृतकों की पहचान नारनौंद निवासी 38 वर्षीय बिजेंद्र व लोहारू के शेरपाजू गांव के मनदीप के रूप में हुई हैं। बिजेंद्र हरियाणा रोडवेज में कंडैक्टर के पद पर कार्यरत था। जींद भिवानी मार्ग पर गांव भकलाना के पास ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राला चालक बिना रोके ही दोनों युवकों के ऊपर से ले गया। जिसके कारण दोनों के शरीर के टुकड़े हो गए।
नारनौंद वासी बिजेंद्र रात को अपने दोस्त मनदीप के साथ बाइक पर नारनौंद आ रहे था कि जैसे ही वो गांव भकलाना के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्राले ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से बिजेंद्र व मनदीप सड़क पर गिर गए। इसके बाद भी ट्राला चालक दोनों को रौंदता हुआ उनके ऊपर से गुजार ले गया और मौके से भाग गया। जिससे बिजेंद्र और मनदीप की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बॉडी भी बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची और शवों की शिनाख्त कर उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया और हांसी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks