कवि धर्म जात पात के भेदभाव से परे हटकर करता है रचना कर्म
अध्यापक सतीश कुमार नारनौंद को मिला हिंदी काव्य गौरव सम्मान
नारनौंद : तहलका न्यूज
शिक्षा विभाग में कार्यरत हिन्दी प्रवक्ता सतीश कुमार नारनौंद को नवभारत साहित्य परिवार भारत द्वारा 14 जनवरी विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आन लाइन आयोजित प्रतियोगिता में हिंदी विषय पर उत्कृष्ट सृजन पर हिंदी काव्य गौरव सम्मान-2022 से अलंकृत किया गया है।
गौरतलब है कि सतीश कुमार को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, उत्कृष्ट रचना धर्मिता, साहित्यिक उपलब्धियों, समाज तथा देश की अमूल्य सेवा हेतु हरियाणा दिवस के अवसर पर हिंदी साहित्य प्रेरक संस्था जींद तथा अखिल भारतीय राज साहित्य मंच हिसार द्वारा हिंदी भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय अनेक पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में भी इनकी सैकड़ों रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।
नोट -
तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
इसके अतिरिक्त अमेरिका से प्रकाशित हम हिंदुस्तानी समाचार पत्र में भी लगभग 35 रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। हाल ही में इनका काव्य संग्रह अनुराग-पंथ प्रकाशित हुआ है। सतीश कुमार मानते हैं कि एक सच्चा कवि हमेशा जाति-पाति, धर्म, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर अपना रचना कर्म करता है जो समसामयिक विषयों पर आधारित होता है। एक कवि अपने लक्ष्य पर अग्रसर होते हुए समाज की कुरीतियों पर अपनी रचनाओं के माध्यम से निशाना बना प्रहार करता है तथा इनके विरूद्ध समाज में आह्वान करता है। कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी जालब में हिंदी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं।
ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks