स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

साइबर अपराध से बचाव ‌के लिए सावधानी जरुरी - जुगल किशोर

ओमिक्रोन कोरोना के खतरे को देखते हुए डीएसपी ने ग्रामीणों को किया जागरुक



नारनौंद : तहलका न्यूज

     उप पुलिस अधीक्षक जुगलकिशोर ने  शनिवार को गांव डाटा व भाटला का ग्रामीण भ्रमण किया व ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व कोरोना महामारी बारे निर्देशों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साइबर अपराध के बारे में जागरूकता अभियान चलाया व ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।


उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। उन्होंने ग्रामीणों को खेलों के प्रति भी जागरूक करते हुए कहा कि अपने बच्चों का ध्यान खेलों की तरफ करो ताकि बच्चे नशे की तरफ ध्यान भी नहीं दे सकें।





उप पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से अपील की दो पहिया  वाहन चलाते समय हेलमेट का व गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। गांव में किसी प्रकार की गुटबाजी से दूर रहें। उन्होंने बताया कि गांव में अच्छे खेलने वाले खिलाड़ियों को इनाम भी दिया जायेगा तथा गांवों में ठीकरी पहरे बारे ग्रामीणों को बताया कि ठीकरी पहरा हर हालत में लगाया जाए।

नोट - 
तहलका न्यूज  ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें 
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567 


उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गांव में कोई भी नशा बेचता है या कोई अन्य किस्म का अपराध करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शांति का माहौल बना कर आम जनता की सुरक्षा की भावना पैदा करना होता है। कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से बचना नहीं चाहिए। इस अवसर पर कोरोना के बढ़ते मामलों को ले कर बताया गया कि कोरोना  काल में मास्क लगाना तथा भीड़भाड़ वाले इलाके में उचित दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी है। सेनेटाइजर का प्रयोग करें। इस अवसर पर भाटला चौकी इंचार्ज व कर्मचारी के अतिरिक्त गांव के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।


ध्यान दें और ये भी पढ़ें

पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |