मा. चंदगीराम पहलवान का अखाड़ा सील, ये है मामला
मास्टर चंदगी राम का सिसाय में अखाड़ा प्रशासन ने किया सील , भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
नारनौंद : तहलका न्यूज
सिसाय निवासी मास्टर चंदगी राम पहलवान के नाम हिसार को ही नहीं बल्कि देश को बड़ा गर्व है। क्योंकि उन्होंने अपने जमाने में बड़े बड़े पहलवानों को चीत कर देश का और क्षेत्र के गौरव को बढ़ाया था।
बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सिसाय गांव स्थित उनके नाम से वर्षों से चल रहे अखाड़े को सील कर दिया। क्योंकि कुछ लोगों द्वारा शिकायतें दर्ज करवाई जा रही थी कि इस अखाड़े का निर्माण नगर पालिका की जमीन पर किया गया है। जिस पर प्रशासन ने कार्यवाही को अंजाम दिया ।
ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -
www.thalkanews.com
सिसाय में मास्टर चंदगीराम के अखाड़े की शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम सिसाय पहुंची और अखाड़े को सील कर दिया। इस दौरान सिसाय नगरपालिका के सचिव गौरव शर्मा और नगर पालिका के एसडीओ पंकज गर्ग भी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए हांसी सदर थाना प्रभारी रामफल सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात को तैनात किया गया था।
नोट - तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
गौरतलब है कि भारत को कुश्ती में पहचान दिलाने वाले मास्टर चंदगीराम ने सिसाय में करीब 32 साल पहले अखाड़े की नींव रखी थी। इस अखाड़े से तैयार पहलवानों ने देश में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीयस्तर पर अपना परचम लहराया। हाल ही में अखाड़े में लगभग 100 से ज्यादा युवा कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
नगरपालिका सचिव गौरव ने बताया कि अखाड़े को फिलहाल अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। अखाड़ा संचालक के खिलाफ कुछ खिलाड़ियों ने शिकायतें दी हुई है। सीएम विंडो पर भी दो मामले चल रहे हैं। मामले की गहनता से जांच करवाई जाएगी।
मास्टर चंदगीराम अखाड़ा सिसाय के कोच सुभाष ने बताया कि करीबन एक साल पहले दो-तीन लोग अखाड़े में आने लगे थे। जोकि शरारती किस्म के थे। उन्हें अखाड़े से बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने अखाड़े का अवैध रूप से बनाने की शिकायत की गई थी। अखाड़े का निर्माण मास्टर चंदगीराम पहलवान ने किया था। मैं सीआईएसएफ से रिटायर हूं और पेंशन आने के बाद मैंने अपने पैसों व गांव के सहयोग से यहां खिलाड़ियो के लिए व्यवस्था की थी। लेकिन अब प्रशासन द्वारा अखाड़े का सील कर दिया गया है। इस मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाउगां।
सिसाय गांव के पूर्व सरपंच बलबीर सिंह ने बताया कि अखाड़े में पहलवानी करने वाले खिलाड़ियों के बीच किसी बात को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से ये कदम उठाया गया है। अखाड़ा गांव की कमेटी के अधीन होना चाहिए। ताकि इस तरह के मामलों को गांव में ही सुलझाया जा सके। इस अखाड़े का निर्माण उस समय पंचायती जमीन पर किया गया था। जब गांव में पंचायती राज था और समाज सुधार के लिए पंचायत ने जमीन मुहैया करवाई होगी। सरकार की तरफ से भी अखाड़े के नाम पर ग्रांट आती रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks