स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने भगा भगा कर पीटा

भाग कर बचाई जान, विजिलेंस के एसडीओ सहित अन्य कर्मचारी घायल

             फेसबुक फोटो

महम (रोहतक) - तहलका न्यूज


 महम के निकटवर्ती गांव सीसर खास में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में निगम की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें विजिलेंस टीम का एसडीओ घायल हो गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने भी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।


अन्य खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

www.thalkanews.com


बिजली निगम की विजिलेंस टीम रोहतक के एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि वो अपनी टीम के साथ सीसर खास गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गए थे। जब वो चोरी की जांच कर रहे थे तो चार पांच युवक वहां पर आए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। उनको समझाने का प्रयास किया। परंतु वो झगड़े पर उतारू हो गए और भीड़ जमा हो गई।  दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने उनकी टीम पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी पर तोड़फोड़ कर क्षस्तीग्रस्त कर दी। 


नोट - 
तहलका न्यूज  ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें 
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567



      उन्होंने आरोप लगाया कि टीम के सदस्यों को गलियों में भगा-भगा कर पीटा गया। टीम में विभाग के चालक कर्मवीर, चालक कृष्ण कुमार, जेई विजय हुड्डा, जेई प्रवीण, लाइनमैन अनंत कुमार आदि शामिल थे। पुलिस में दी शिकायत में अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में वे खुद तथा टीम के सदस्य घायल हो गए। उन्हें भाग कर अपनी जान बचानी पड़ी। उन्हें महम के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद  पीजीआई रेफर कर दिया। शिकायत के आधार पर गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |