हिसार, हांसी, नारनौंद और बरवाला के SDM office के कर्मचारी शक के घेरे में
चंडीगढ़ : तहलका न्यूज
हिसार में वाहन रजिस्ट्रेशन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होने का मामला सामने आया है। ये फर्जीवाड़ा वाहन के चेसिसज नंबर चेंज करके दोबारा से रजिस्ट्रेशन करने से जोड़कर देखा जा रहा है। इह फर्जीवाड़े के तार हांसी, हिसार, बरवाला, नारनौंद के एसडीएम कार्यालय से जुड़े हुए हैं।
आरोप है कि इन कार्यालयों में 300 से ज्यादा वाहनों का रजिस्ट्रेशन फर्जी कागजात और चेसिस-इंजन नंबर बदलकर किया गया है। बरवाला थाना व हिसार सिविल थाना पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की तरफ से डीजीपी को भेजी गई शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। वाहनों के फर्जीवाड़े में एसडीएम कार्यालयों के कर्मचारियों के भी शामिल होने का शक है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने उन वाहनों के नंबर की लिस्ट भी पुलिस को भेजी है, जिनका फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन किया गया है।
नोट - तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
पुराने वाहनों पर रोक की घोषणा के बाद हुआ रजिस्ट्रेशन
जानकारी के अनुसार यह फर्जीवाड़ा बीएस 4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने व पुराने वाहनों की उम्र तय करने के बाद हुआ। सरकार ने बीएस 4 श्रेणी के वाहनों के रजिस्ट्रेशन रोककर पुराने रजिस्ट्रेशन नंबर को ही नए वाहनों पर जारी कर दिया। इसके अलावा डीजल के जो वाहन 10 साल व पेट्रोल के वाहन 15 साल उम्र पूरी कर चुके हैं, उनका भी फिर से रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है।
ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -
नीलाम किए गए वाहनों के रजिस्ट्रेशन में भी गड़बड़ी
नीलामी में खरीदे-बेचे गए वाहनों का भी टैक्स बचाने के लिए गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन किया गया है। वाहनों के री-रजिस्ट्रेशन का यह पूरा खेल एसडीएम कार्यालयों के अंदर ही किया गया। जब इन वाहनों का डाटा सरकार के वाहन पोर्टल पर अपलोड किया गया तो एक ही नंबर पर दो वाहनों का रजिस्ट्रेशन या एक चेसिज नंबर का दो नंबरों पर रजिस्ट्रेशन होना पाया गया। इसके बाद ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने उन वाहनों की लिस्ट निकलवाकर, उन एसडीएम कार्यालयों के खिलाफ डीजीपी को शिकायत भेजी है, जहां पर इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन फर्जी तरीके से किया गया है।
कई जिलों में हो चुका फर्जीवाड़ा
हिसार कमिश्नर विनय कुमार ने फतेहाबाद के एसडीएम कार्यालय पर छापा मारकर रिकॉर्ड जब्त करके जांच की थी। फर्जीवाड़े के खुलासे की शुरुआत फतेहाबाद के एसडीएम कार्यालय से 6 अप्रैल 2021 में हुई थी।
इस खुलासे के बाद अलग-अलग जिलों में हुई जांच के बाद पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में ऐसे वाहनों को जब्त किए और उनका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था।हिसार से पहले हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, पलवल, होडल, रोहतक, यमुनानगर, करनाल व रोहतक आदि जिलों में इसी तरह का फर्जीवाड़ा पकड़ा जा चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks