CIA पुलिस नरवाना की बड़ी कार्यवाही
सीआईए नरवाना की टीम द्वारा शराब तस्करों पर कारवाई
उझाना गांव से अवैध शराब सहित युवक काबू
नरवाना : पवन डाहौला / तहलका न्यूज
सीआईए नरवाना टीम द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान तहत उझाना गांव से एक युवक को अवैध ठेका शराब देसी सहित काबू किया । पुलिस द्वारा काबू किया युवक दूध डेयरी की आड़ में शराब की बिक्री करने का काम करता है काबू युवक की पहचान रणधीर सिंह डेहा पत्ती उझाना के रूप में हुई है।
सीआईए नरवाना की टीम एचसी रमेश के नेतृत्व में गस्त अपराध की पडताल दौरान उझाना गांव के बस अड्डा के नजदीक मौजूद थी। टीम को सूचना मिली की डेरा बाबा खाक नाथ मंदिर के पास एक युवक दूध डेयरी की आड़ में शराब बेचता है । टीम ने तुरंत उक्त दुकान पर फोरी रेड की तो एक युवक दुकान से निकलकर भागने लगा तो टीम ने तत्परता से उसे पकड लिया ।
नोट - तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
टीम द्वारा दुकान की तलाशी लेने पर दुकान से 33 बोतल,50 अधे तथा 18 पव्वे अवैध शराब देशी ठेका बरामद हुई । पुलिस ने काबू युवक के खिलाफ एक्साइज एक्ट तहत थाना गढ़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks