स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा वैब सीरीज के रीलिज होने से पहले प्रदेश में बवाल

वेब सीरीज 'दहिया V/s मलिक को लेकर बवाल


चंडीगढ़ : तहलका न्यूज

हरियाणवी वेब सीरीज रिजीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है, इसको लेकर प्रदेश में काफी बवाल हो गया। इसके विरोध में प्रदेश की खाप पंचायतों ने मोर्चा खोल दिया हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी इसको लेकर ऐतराज जताते हुए गृह मंत्री अनिल विज से शिकायत की। हरियाणा में स्टेज एप पर 28 जनवरी को रिलीज हो रही वेब सीरीज 'दहिया V/s मलिक' के शीषर्क को खाप पंचायताें ने आपत्तिजनक मानते हुए कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। 



         खाप पंचायतों ने कहा  कि इससे प्रदेश में माहौल खराब होगा, जिससे भाईचारा बिगड़ने की संभावना जताई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि यह बहुत आपत्तिजनक शीर्षक है, इस फ़िल्म की कथा क्या है, मुझे नहीं मालूम। किसी गोत्र व जाति को वर्सेज दिखाना भड़काऊ हो सकता है। विवाद खड़ा होने के बाद वेब सीरीज के निर्माताओ को भी सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनका मकसद प्रदेश का माहौल बिगाड़ने और भाईचारे को खराब करने का कोई मकसद नहीं है। उन्होंने इस वेब सीरीज का टाइटल बदलने का ऐलान  किया है।



ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -


www.thalkanews.com



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |