स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद में धूम धाम से मनाई गई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देश की क्रांति का सबसे बड़ा माध्यम:  अमित यादव 


पराक्रम दिवस पर नारनौंद की दादा देवराज धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित

           
   नारनौंद : तहलका न्यूज


       कस्बे की दादा देवराज धर्मशाला में आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती के उपलक्ष में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पिछले 15 दिनों से भारत विकास परिषद पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविरों का आयोजन निरंतर कर रही है। इसी  कडी में रविवार को भारत विकास परिषद द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और नगर के युवा और व्यापारी वरिष्ठ लोगों ने इसमें भाग लिया और अपनी रुचि दिखाई कि देश में कभी भी खून की कमी अगर होती है तो प्रत्येक नागरिक अपना कर्तव्य निर्वहन करने में सक्षम है। 



         कार्यक्रम का शुभारंभ टैगोर स्कूल के संचालक धर्मपाल सिंह के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव ने किया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रधान राजबीर जैन खेड़ी वाले ने कहा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारे को देश में क्रांति की अलख जगाने का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का यह कथन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती समारोह के अवसर पर आज नेताजी और उनके जैसे अनेक वीर सपूतों ने भारत माता को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों से संघर्ष किया। उसी की बदौलत ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर   डॉक्टर कृष्ण यादव  ने बताया कि आज 72 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी सुशील उगालन, कमलेश गर्ग, कृष्ण,नरेश कुमार, मुकेश, सतवीर, सुरेश मास्टर, शिव कुमार, बिल्लू फौजी, धर्मवीर शास्त्री, राकेश मिगलानी, देवेंद्र व्यास, राजबीर जैन खेड़ी इत्यादि मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |