स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

धर्म जात के नाम पर नहीं यूपी के विकास के लिए मतदान करें -। मनोज पांडेय

कोरोना काल में यूपी चुनाव लिखेगा नया इतिहास - मनोज पांडेय

वउत्तर प्रदेश - तहलका न्यूज

  

पिछले पांच सालों में यूपी में विकास कार्य नहीं बल्कि भाजपा ने लोगों को धर्म जात के नाम पर बांटने का काम किया है। कोरोना की तीसरी लहर के बीच होने जा रहे यूपी चुनाव में ‌यूपी की जनता भाजपा को करारा सबक सिखाने की ठान चुकी है। उक्त शब्द सपा प्रत्याशी मनोज पांडेय ने हल्के में प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से वोट की अपील करते हुए कहे।



 उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार से होता है। ना कि मंदिर मस्जिद बनाने से। भाजपा ने अपने कार्यकाल में पूरे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक काम जरूर किया है और वो लोगों को धर्म जात के नाम पर बांटने का काम।‌ ताकि लोगों के अंदर एक दूसरे के प्रति नफ़रत बनी रहे और लोग इसी मुद्दे में उलझे रहे। ताकि कोई भी विकास की बात ना करे। लेकिन जनता इनकी बातों को समझ चुकी है और अब इनको सबक सिखाने का पूरा मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में सपा आरएलडी गठबंधन की लहर है और आप भी अपने हल्के के विकास के लिए नीचे गठबंधन को वोट देकर चुनाव रुपी हवन कुंड में आहूति दें। 


नोट - तहलका न्यूज  ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें 
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567



वो रविवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड जगतपुर के ग्राम पंचायत सुदामापुर ग्राम पंचायत कजियाना ग्राम पंचायत मनिहर शर्की, ग्राम पंचायत हतकुई व चिचौली में घर घर जाकर सदैव हर संकट में हमारे साथ खड़े होने वाले परिवार रूपी मतदाताओं से संपर्क किया,सभी ने 2022 में रिकॉर्ड वोटिंग से जिताने का आश्वासन व संकल्प लिया,जिस तरीके से क्षेत्र के सभी वर्ग और जाति के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मिला है इससे हमारी आत्मबल व मनोबल में लगातार इजाफा हो रहा है । प्रदेश की जनता ने ठाना है अखिलेश यादव को वापस लाना है इस अवसर पर आज #बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष ने आज #समाजवादी पार्टी ज्वाइन किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |