क्या मुद्दों से भटक रहा है यूपी चुनाव ?
आरोप प्रत्यारोप के चक्रव्यूह में फसी यूपी की जनता
उत्तर प्रदेश की जनता विकास शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर मतदान करेगी या धर्म जात मंदिर मस्जिद में जाएगी उलझ ।
लखनऊ : तहलका न्यूज
उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत की गोटियां बिछाई जा चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेता लोगो के बीच जाकरअपने अपने तरीके से लोक लुभावने वायदे कर रहे हैं। ताकि वो सत्ता की दहलीज पर कदम रख सकें।
उत्तर प्रदेश राजनीतिक लिहाज से सभी दलों के नेताओं के लिए जरूरी है। क्योंकि दिल्ली की कुर्सी के रास्ते में उत्तर प्रदेश एक स्पीड ब्रेकर के तौर पर बीच में आ जाता है। इसलिए आज तक चुनाव में उत्तर प्रदेश का विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का मुद्दा नहीं उठा दिखा। बल्कि मंदिर-मस्जिद और जाति धर्म के बीच ये मुद्दे पीछे छुट जाते हैं और फिर से उत्तर प्रदेश को अपनी बदहाली के आंसू रोने के लिए छोड़ दिया जाता है। आज तक के आंकड़ों के हिसाब से भी यूपी अपराध में अव्वल है तो बेरोजगारी का तो कहना ही क्या है।
सन् 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राम मंदिर बनवाने सहित अनेक लुभावने वादे किए थे और सत्ता में बैठ गई थी। लेकिन राम मंदिर को छोड़ दें तो यूपी में आज बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कोरोना की वजह से सब काम धंधे चौपट हो चुकें हैं और लोग सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन से ही अपने परिवार का पेट भरने में लगे हुए हैं। चाहे कोई भी सरकार बने, लेकिन चुनाव के बाद फ्री राशन पर ब्रेक लगना लाजमी है। क्योंकि इस योजना को कोरोना काल और चुनाव को देखते हुए मार्च तक बढ़ाया गया था। ऐसे में मार्च के बाद कहें या चुनाव संपन्न होने के बाद बंद हो जाएगी।
नोट - तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव में 80-20 का अंतर बता रहे हैं। जिससे साफ है कि इस चुनाव में भी हिन्दू मुस्लिम की राजनीति हावी करने की कोशिशें की जा रही हैं। भाजपा नेता दावा कर रहे हैं कि यूपी का विकास भाजपा ने ही किया है। जबकि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी विपक्ष पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप जड़ दिया। भाजपा नेता चुनाव प्रचार के दौरान अयोध्या, कांशी के बाद अब मथुरा में श्रीकृष्ण भगवान के मंदिर बनवाने को तव्वजो दे रहे हैं। ताकि हिन्दू वोटर अन्य किसी भी मुद्दे को न मानकर हिन्दू धर्म के नाम पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जा सके।
वहीं समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का गणित भी कमजोर है। क्योंकि यूपी चुनाव 80-20 का नहीं, बल्कि 85-15 का है और 15 में भी उनकी हिस्सेदारी की बात कर रही है। इससे साफ है कि इस चुनाव में सपा आरएलडी गठबंधन भी हिन्दू मुस्लिम की राजनीति में पीछे नहीं है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सपा गठबंधन के नेता आरोप लगाते हैं कि भाजपा ने पूरे पांच साल कोई विकास कार्य नहीं किए। बल्कि समाजवादी पार्टी कुछ सरकार में शुरू की गई योजनाओं के नाम बदलकर अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को सब पता है कि किसकी सरकार में विकास कार्य हुए हैं। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा के शासन में केवल लोगों के बीच नफरत फ़ैलाने के विकास के अलावा कुछ नहीं हुआ है। जिसकी बदौलत आज यूपी की जनता बेरोजगारी और महंगाई की मार झेल रही है।
बड़ी खबर
दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
www.thalkanews.com
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की तरफ से चुनाव की बागडोर संभाले हुए है और उन्होंने इस चुनाव में भाजपा शासन में प्रताड़ना के शिकार परिवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा लगाई गई पाबंदियों के चलते कांग्रेस कोई करिश्मा कर पाती भी है या नहीं। ये तो समय ही बताएगा। क्योंकि कांग्रेस 2014 के चुनाव। के बाद से ही बेकपूट पर नजर आ रही है। हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में मेहनत तो जरूर की है। जिसका उसे कुछ फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन कोरोना के कारण लगाई गई पाबंदियों के चलते कांग्रेस और बसपा प्रचार के मामले में पिछड़ती हुईं नजर आ रही हैं । इससे प्रतीत होता है कि इन दोनों पार्टियों की आईटी सेल मजबूत नहीं है।
अब देखना होगा कि यूपी की सियासत किस करवट बैठती है और कौन सी पार्टी इस चुनाव में किस मुद्दे पर सत्ता पर काबिज होने में कामयाब होती है।अब ये तो चुनाव के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि इस चुनाव में किस पार्टी का सिक्का चलता है और वो किस मुद्दे पर जनता को अपनी तरफ खींचने में कामयाब होती है।
तहलका न्यूज उत्तर प्रदेश के लोगों से अपील करता है कि मतदान करते समय धर्म जात और पार्टी से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कानून व्यवस्था और छतीस बिरादरी के विकास के नाम पर अधिक से अधिक मतदान करें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks