आप प्रत्याशी ने आग लगा किया खुदकुशी का प्रयास ! वजह जानकर चौंक जाएंगे
आप प्रत्याशी ने खुद पर तेल डाल लगाई आग
मुजफ्फरनगर : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
उत्तर प्रदेश में चुनावी पारा लगातार बढ़ रहा है। जैसे जैसे पहले चरण का मतदान नजदीक आता जा रहा है तो राजनीतिक पार्टियों के नेता लोगो को अपने पत्र में लाने के लिए दिन रात खुब पसीना बहा रहे हैं। लेकिन मुजफ्फरनगर जिले में आम आदमी पार्टी के एक प्रत्याशी ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए खुद को आग लगा ली। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई और प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। उसके समर्थकों व आसपास के लोगों ने आग को बुझाया।
नोट - तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
मुजफ्फरनगर में नामांकन पत्र कैंसिल होने पर आप पार्टी के प्रत्याशी ने आत्मदाह करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। सूचना आ रही है कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी मेजर योगेंद्र सिंह का नामांकन कैंसिल होने की सूचना जैसे ही उस तक पहुंची। तो वो आहत होकर कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंचा और खुद पर तेल छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
आत्मदाह का प्रयास करने वाले यागेंद्र सिंह ने निर्वाचन आयोग और मुजफ्फरनगर चुनाव अधिकारी पर आरोप जड़ते हुए कहा कि उन्होंने 2 दिन पूर्व नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था और नामांकन पत्र में कमी होने के कारण उन्होंने स्कूटनी भरकर नामांकन कार्यालय पर जमा करा दी थी। उसके भी बावजूद उसका नामांकन पत्र खारिज कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks