स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाजपा में सबका विकास नहीं सबका विनाश किया - मौर्य

भाजपा के शासन में पिछड़ों की हुई अनदेखी - स्वामी प्रसाद मौर्य 



दिल्ली: तहसलका न्यूज 

            भाजपा का दौहरा चरित्र उतर प्रदेष की जनता के सामने आ चुका है। षिक्षक भर्ती में पिछड़ों की अनदेखी की गई और भााजपा की गलत नीतियों के कारण पिछड़ा वर्ग आज हासिय पर आ खड़ा हुआ है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मोर्य ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षातकार में कहे।


                उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा सबका साथ और सबका विनाष है। जिसके कारण पूरा उतर प्रदेष की जनता खून के आंसू रो रही है। भाजपा की नीतियों की वजह से ही आज लोकतंत्र खतरे में है। अगर भाजपा की नीतियां अच्छी होती तो किसान बिल को वापिस नहीं लेती। क्योंकि इसकी नियत और नीयत में खौट है। उन्होंने कहा कि पष्चिमी यूपी में भाजपा का सुपड़ा साफ होना तय है और उनका मकष्द भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। 


            उन्होंने कहा कि केषव प्रसाद मोर्य भी भाजपा में रहने का रोना रोते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के जिन्ना वाले ब्यान पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जनता के सामने जाने के लिए भाजपा के पास कोई नीति नहीं है और ना ही कोई ठोस मुद्दा है। इसलिए वो जिन्ना और पाकिस्तान का नाम लेकर यूपी की जनता को गुमराह करना चाहती है। सब लोग जानते हैं कि जिन्ना और पाकिस्तान का नाम लेने से ेकिसका फायदा होने वाला है। 


स्वामी प्रसाद मोर्य ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर वो पहले भाजपा को छोड़ते तो भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन समय आने पर मारी गई चोट ज्यदा असर करती है। उन्होंने कहा कि सपा की लाल टोपी भाजपा के लिए खतरे की घंटी है और ये घंटी बज चुकी है। क्योंकि उतर प्रदेष की जनता समाजवादी पार्टी गठबंधन को सत्ता सौंपने का पूरा मन बना चुकी है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण उसे बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। जिसका आगाज हो चुका है। 



            उन्होंने कांग्रेस और बसपा के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि ये दोनों पार्टियां तो कहीं भी फाईट में हैं ही नहीं तो इनकी क्या बात करें; उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेषा गरीब व पिछड़ों के सम्मान की लड़ाई लड़ी है और उनके हकों के लिए ही भाजपा में गए थे। लेकिन वहां पर भी उनके सम्मान को ठेस पहुंची। जिसकी वजह से वो सपा में आए हैं। क्योंकि राजनेता का सम्मान तभी होता है जब जनता के हकों की रक्षा हो और उसका मान सम्मान हो। 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |