आपके मान सम्मान को कम नहीं होने दूंगा - अवतार भड़ाना
भाजपा के शासन में जेवर की हुई अनदेखी
सपा राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनने पर नहीं रुकेगा विकास का पहिया - भड़ाना
जेवर उत्तर प्रदेश : तहलका न्यूज
जेवर में चुनाव की रणभेरी में हर राजनीतिक दल के नेता अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना शनिवार को चुनाव प्रचार के लिए हल्के के गांव घरबरा में पहुंचे और ग्रामीणों का आशीर्वाद लिया। उनके गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
नोट - तहलका न्यूज ( Thalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो मान सम्मान मिला, उससे अभिभूत हूं। मैं आपका अवतार, आपके सम्मान को कभी झुकने नही दूंगा। उन्होंने कहा कि कोई हिन्दू के नाम पर वोट मांगने आएगा तो कोई मुस्लिम तो कोई जात के नाम पर। परंतु मैं यहां पर जेवर हल्के और यूपी के विकास के लिए आया हूं। क्योंकि हमारे आसपास शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तो सब लोग धर्म जात से परे हटकर विकास चाहेंगी। उन्होंने लोगों से वोट की अपील करते हुए कहा कि यूपी में सपा और राष्ट्रीय लोकदल की सरकार बनने पर अनेक विकास कार्य किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks