SSM से लख्खा सिंह चुनाव में कूदे
संयुक्त समाज मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की
पंजाब चुनाव : तहलका न्यूज
कृषि कानून वापिस करवाने के बाद राजनीति में कूदे संयुक्त समाज मोर्चा ने चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 35 नामों का एलान किया गया है। इसके साथ ही मोर्चा की तरफ से अब तक 91 उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। इससे पहले तीन सूचियों में 47 उम्मीदवारों का एलान किया जा चुका है। इसके अलावा 10 में से 9 पर गुरनाम सिंह चढूनी का संयुक्त संघर्ष मोर्चा उम्मीदवार घोषित कर चुका है। इस हिसाब से अब किसानों के गठजोड़ के 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में आ चुके हैं और 26 अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारने बाकी हैं।
26 जनवरी को लाल किले की प्राचीर पर उपद्रव करने वाले लख्खा सिंह को संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ से मौड़ मंडी से चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल बादल के टक्साली कार्यकर्ता और कोटकपूरा मार्केट कमेटी के सचिव कुलबीर सिंह मत्ता भी शिअद से बगावत कर कोटकपूरा से चुनाव मैदान में उतर आए हैं और मोर्चा की तरफ टिकट हासिल करने में कामयाब भी हो गए है।
नोट - तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
संयुक्त समाज मोर्चा की तरफ से शनिवार को जारी की गई लिस्ट में मालवा की 69 सीटों में से ज्यादातर मालवा क्षेत्र से ही हैं। इस लिस्ट में किसानों के साथ साथ एडवोकेटस, डाक्टर और दूसरे लोगों को चुनाव में उतारा है।
बिना चुनाव चिन्ह के ही उतारे उम्मीदवार
ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -
www.thalkanews.com
सूची में शामिल नाम
बाघापुराना से भोला सिंह
सुलतानपुर लोधी से हरप्रीत पाल सिंह
कपूरथला से कुलवंत सिंह जोशन
फतेहगढ़ चूढियां से बलजिंदर सिंह
भोहा से युधवीर सिंह
दीना नगर से कुलवंत सिंह
गिल से राजवीर कुमार लवली
दसूहा से राम लाल संधू
आदमपुर से पुरशोतम हीर
कोटकपूरा से कुलबीर सिंह मत्ता
फरीदकोट से रविंदरपाल कौर
बलाचौर से दलजीत सिंह बैंस
अटारी से रेशम सिंह
खेम करन से सुरजीत सिंह भुच्चो
मलेरकोटला से एडवोकेट जुलफकार अली
अमलोह से दर्शन सिंह बबी
बसी पठाना से डा अमरदीप कौर ढोलेवाल
जलंधर नार्थ से देस राज जस्सल
जालंधर कैंट से जसविंदर सिंह संघा
मौड़ मंडी से लखविंदर सिंह लख्खा
जंडियाला गुरु से गुरनाम सिंह दौद
श्री हरगोबिंदपुर से डा कमलजीत सिंह के जे
अमरगढ़ से सतवीर सिंह
खरड़ से परमदीप सिंह बैदवां
शुतराना से अमरजीत सिंह घग्गा
गुरु हरसहाय से मेजर सिंह रंधावा
रायकोट जगतार सिंह
आनंदपुर साहिब से शमशेर सिंह शेरा
साहनेवाल से मालविंदर सिंह गुरों
लुधियाना नार्थ से एडवोकेट वरिंदर खैरा
लुधियाना सेंट्रल से शिवम अरोड़ा
लुधियाना साउथ से अनिल कुमार
रामपुरा फूल से जसकरण बुट्टर
भुच्चो से बलदेव सिंह आकलिया
खन्ना से सुखवंत सिंह टीटू

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks