स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पैक्स फर्जीवाड़े के खिलाफ लामबंद होंगे ग्रामीण

पैक्स कर्मचारियों के फर्जी घोटाले की जांच को लेकर आगामी निर्णय लेंगे किसान


घोटाले की जांच कर आर्थिक अपराध शाखा टीम ने किसानों के हस्ताक्षर को अभी तक नही भेजा लैब


अलेवा : तहलका न्यूज /  पवन डाहौला 



पेगां पैक्स घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा जींद की टीम द्वारा जांच धीमी गति चला रही है ।जांच को गति देने के लिए शनिवार को संडील गांव की सामान्य चौपाल में गांव के  किसान अमरजीत की अध्यक्षता में एकत्र हुए । किसानों ने विचार विमर्श करने के बाद आगामी कदम उठाने के लिए रविवार को गांव के राजकीय स्कूल में घोटाले से पीड़ित सभी किसानों को एकत्र कर आगामी फैसला लिया जाना ।


किसान अमरजीत ने कहा कि पेगां पैक्स में कार्यरत कर्मचारियों ने किसानों द्वारा खुलवाए गए खातों में फर्जी तौर पर खाद व नकदी निकाल बडा घोटाला कर किसानों को कर्जबंद बना दिया । मामला की जांच वर्ष 2019 से चली आ रही है। घोटाले को लेकर किसानों द्वारा अलेवा थाना में पेगां पैक्स के पूर्व प्रबंधक समेत कई कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया था । घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए डीसी जींद ने मार्च 2021 में उचाना के डीएसपी जितेंद्र कुमार को किसानों से बातचीत करने के लिए संडील में किसानों के बीच भेजा था । 


डीसी द्वारा दी हिदायत अनुसार 15 मार्च 2021 को डीएसपी द्वारा किसानों को डीसी से मिलाया गया था। डीएसपी उचाना जितेंद्र कुमार, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति जींद व अपराध शाखा प्रभारी की मौजूदगी में डीसी द्वारा किसानों को विश्वास दिलाया गया था कि किसानों के साथ हुए घोटाले की जांच आज से ही अपराध शाखा जींद में भेज दी गई है। इसके बाद अपराध शाखा टीम द्वारा संडील गांव में पहुंचकर किसानों 100 से ज्यादा  किसानों के बयान अंकित किए गए दर्ज बयानों को जांच के लिए मधुबन लैब में  भेजा जाना था,लेकिन 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसानों के दर्ज हस्ताक्षरों का मिलान करवाने के लिए अपराध शाखा की टीम ने अभी तक लैब में नही भेजे जिसमें टीम की बडी लापरवाही सामने आ रही है। 



नोट - तहलका न्यूज  ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें 
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567


इस कारण किसानों को  न्याय मिलने में काफी समय  लग रहा है । उन्होंने कहा कि रविवार को पीडित सभी किसान एकत्र होकर घोटाले की जांच में तेजी लाने के लिए आगामी फैसला लेंगे । इस अवसर पर किसान सुरेश,राजेश,जोगिंदर,रोशन लाल, प्रीता, पालाराम, मांगे राम,संजीव आदि मौजूद रहे ।


बाक्स

सोमवार को किसानों के दर्ज हस्ताक्षरों को जांच के लिए भेज दिया जाएगा प्रयोगशाला : डीएसपी


पेगा पैक्स घोटाले की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा की टीम द्वारा जांच में कोई ढील नहीं बरती जा रही । किसानों के दर्ज कराए गए  हस्ताक्षरों को मिलान के लिए भेजे जाने से पूर्व कुछ खामियां पाई गई हैं । जांच टीम द्वारा इसमें मिली खामियों को ठीक किया गया । सोमवार को जांच के लिए मधुबन लैब में भेज दिया जाएगा।


जितेंद्र कुमार, डीएसपी



ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -


www.thalkanews.com




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |