सिदधू के ब्यान से कांग्रेस हाईकमान की बढ़ी टैंशन, पंजाब माडल से CM चन्नी गायब
सिद्धू का सियासी धमाका :
चेहरा हाईकमान नहीं लोग करेंगे तय, पार्टी मेनिफेस्टो से पहले अपना पंजाब मॉडल किया लॉन्च
चंडीगढ़ / सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नवजोत सिंह सिद्धू शुरू से ही अपने अंदाज में रहते हैं, उन्हें विपक्ष पर हमला करते हुए बहुत ही कम सुना गया है। जबकि वो कंपनी ही पार्टी हाईकमान और अपनी ही पार्टी की सरकार को हर बार घेरते हुए दिखाई देते हैं।ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि वो कांग्रेस को पंजाब में मजबूती दे रहे हैं या फिर उसकी जड़ें कुरेद कर उसे कमजोर करने में लगे हुए हैं। सिद्धू की नई चाल पर फिलहाल पार्टी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन चंडीगढ़ में सिदधू ने साफ तौर से कहा कि ये उनके इस फैसले पर उनका भविष्य निर्भर करता है।
सिद्धू ने अपने ही मुख्यमंत्री चन्नी पर साधा निशाना
सिद्धू ने सीएम चरणजीत चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि कह देते हैं कि केबल सस्ती कर देंगे, लेकिन करते कुछ नहीं। CM चन्नी ने 100 रुपए केबल देने का ऐलान किया था। सिद्धू यहीं नहीं रुके और कहा कि टीवी पर हर कोई लाइव होगा। ऐसा नहीं होगा कि विधानसभा में एक बोलता है तो उसे दिखाते हैं और जब दूसरा बोले तो बत्ती गुल कर देते हैं। सिद्धू ने कहा कि वो ऐसी बातें करते रहेंगे, उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है।
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो आने से पहले ही मंगलवार को सिद्धू ने चंडीगढ़ में अपना पंजाब मॉडल लॉन्च कर दिया। यही नहीं, सिद्धू ने कांग्रेस हाईकमान को यह चेतावनी भी दे डाली कि इसी पर उनका राजनीतिक भविष्य निर्भर करता है और वो कोई समझौता नहीं करेंगे। सिद्धू ने कहा कि उनकी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी से बात करने के बाद यह सब कहा है। मेनिफेस्टो में जाने से पहले यह उनके पास आएगा।
इस पूरे मामले मेंखास बात ये भी है कि सिद्धू के पंजाब मॉडल वाले पोस्टर से CM चरणजीत चन्नी की फोटो गायब है। सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी इसमें नजर आ रहे हैं। इसमें ना तो पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को जगह दी गई है और ना ही पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी का फोटो कहीं दिखाई दे रहा है। सिद्धू ने यहां तक कह दिया कि पंजाब किसी एक का नहीं है। पंजाब का CM कांग्रेस हाईकमान नहीं, बल्कि लोग तय करेंगे और ये उनके भविष्य का सवाल है।
कैप्टन के चुनाव चिह्न पर तंज- वो तो खुद गोल हो चुके
सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिह्न पर तंज कहते हुए कहा कि कैप्टन खुद ही गोल हो चुके हैं। फिरोजपुर में कैप्टन ने खाली कुर्सियों को संबोधित किया था। वह खुद हिलने लायक बचे ही नहीं हैं तो हॉकी से क्या गोल करेंगे ?
पंजाब स्टेट रेत माइनिंग कॉर्पोरेशन : सरकारी स्टॉकयार्ड बनेंगे। 14 जिलों में 102 माइनिंग साइटें हैं। सरकार खुद रेत खनन कर बेचेगी। तेलंगाना मॉडल पर काम किया जाएगा। इससे 3 हजार करोड़ की इनकम बढ़ेगी। ट्रकों पर चिप्स लगाई जाएंगी। जिससे उसका एनुअल ऑडिट होगा। इससे भी सरकार को 3 हजार करोड़ इनकम होगी। 5 हजार लोगों को डायरेक्ट और 15 से 20 हजार को इनडायरेक्ट नौकरियां दी जाएंगी।
आउटडोर एडवर्टाइजमेंट रेगुलेशन :
सिद्धू ने कहा कि लुधियाना 50 लाख कमाता है, लेकिन वहीं का 36 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हुआ। मैं पॉलिसी लाया था। इससे पूरे पंजाब में एडवर्टाइजमेंट से एक हजार करोड़ की कमाई की जा सकती थी। लेकिन अभी पैसा निजी जेबों में जा रहा है। जिससे 75-25 का खेल यानी 75% कांग्रेस और 25% अकाली दल की कमाई हो रही है।
पंजाब स्टेट लिकर कॉर्पोरेशन : शराब GST से बाहर है। उस पर वैट लगाने वाले ज्यादा पैसा कमा रहे हैं। जिसका उदाहरण 37 हजार करोड़ कमाई कर रहा तमिलनाडु है, जबकि उनकी खपत पंजाब से आधी है। यह कॉर्पोरेशन एक्साइज लीकेज रोकेगा। अवैध बिक्री बंद करेंगे। शराब वैट के दायरे में लाएंगे। शराब के सरकारी ठेके खोले जाएंगे।
पंजाब स्टेट केबल रेगुलेटरी कमीशन :
पंजाब में 2 करोड़ टीवी सेट लगे हुए हैं। केबल पर किसी का एकाधिकार नहीं होगा। कमीशन के जरिए कॉम्पिटिशन करवाएंगे। इससे 400 की केबल 200 में मिलेगी। इससे 3 से 5 हजार करोड़ रेवेन्यू आएगा।
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन : बसें इंपाउंड करने से कुछ नहीं होगा। पॉलिसी के बगैर माफिया इस क्षेत्र से बाहर नहीं होंगे। बाहरी राज्यों के रूट पर सरकारी बसें चलेंगी। टाइम टेबल डिजिटल होगा। इससे डेढ़ हजार करोड़ की कमाई की जा सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks