चाबरी गांव के ग्रामीणों धरना शुरू, ये है वजह
सड़क पार के रास्ते को लेकर चाबरी गांव के ग्रामीणों का धरना शुरू
जींद: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे 352 ए पर रास्ते की मांग को लेकर चाबरी गांव के ग्रामीणों ने हाईवे के निर्माणधीन टोल प्लाजा पर धरना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हाईवे पार जाने के लिए उनके लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया। जबकि ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन इस सड़क के दोनों तरफ है। वहीं खेती व घरेलू सामान खरीदने के लिए हर रोज सैकड़ों लोग पिल्लू खेड़ा मंडी में जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
धरने में ग्रामीण सूबे सिंह ने कहा कि उनके गांव के साथ जींद-सोनीपत नेशनल हाईवे 352-ए निर्माणाधीन है। गांव के लोग शहर जा सके, इसके लिए कोई रास्ता नहीं छोड़ा गया है। इसके चलते ग्रामीणों को लंबा चक्कर लगाकर गोहाना रोड पर पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि पिलर नंबर 11 व 56 पर दोनों तरफ रास्ता बनाया जाए। यह रास्ता गांव खरकरामजी, आसन, भिड़ताना और निडाना को आपस में जोड़ता है। रास्ता बनने से कई गांवों के लोगों को फायदा पहुंचेगा। साथ ही समय भी ग्रामीणों का बचेगा। चाबरी व आसपास के ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पिल्लर के पास हाईवे पर चढ़ने और उतरने के लिए दोनों तरफ पक्का रास्ता बनाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks