स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

यूपी में भाजपा को झटके पे झटका, क्या राजनीतिक जमीन बचाने की जुगत में नेता

 यूपी में भाजपा को झटके पे झटका, क्या राजनीतिक जमीन बचाने की जुगत में नेता

भाजपा ने भी लगाई सेंध, मुलायम के समधि भाजपा में शामिल

लखनऊ : तहलका न्यूज

    जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही उत्तर प्रदेश के चुनावी ‌रणभेरी में नेताओं का पाला बदलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक के आंकड़ों के हिसाब से बस फर्क इतना ही है कि पहले अन्य पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल होते थे और अब ये गंगा उल्टी बह रही है। चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा के विधायक नहीं बल्कि कैबिनेट मंत्री भाजपा को अलविदा कह रहे हैं।‌ ऐसे में यूपी विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने ‌वाला है।‌ अब ये तो चुनाव के नतीजे आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि भाजपा को इनके जाने से कितना ‌नुकसान‌ होता है कि फायदा मिलता है।



उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री मौर्य के बाद बुधवार को योगी आदित्यनाथ की सरकार में  मंत्री रहे दारा सिंह चौहान ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया । दारा सिंह 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। राज्यपाल को भेजी चिट्‌ठी में दारा सिंह चौहान ने सरकार पर दलितों, पिछड़ों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। उधर, मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी अब जाना लगभग तय माना जा रहा है।


अखिलेश के साथ मंत्री दारा सिंह की तस्वीर

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दारा सिंह की तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, 'सामाजिक न्याय के संघर्ष के अनवरत सेनानी दारा सिंह चौहान का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर लेकर जाएंगे, भेदभाव को मिटाएंगे। ये हमारा समेकित संकल्प है।


दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि परिवार का कोई सदस्य भटक जाए तो दुख होता है। जाने वाले महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करुंगा कि डूबती हुई नांव दिखे और जानते हुए भी उस पर सवार होने से नुकसान उनका ही होगा। बड़े भाई दारा सिंह आप अपने फैसले पर फिर से विचार करें।



मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव यादव, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिरोजाबाद में मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


हरिओम यादव फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा से समाज वादी पार्टी के विधायक हैं। शिवपाल यादव द्वारा सपा से मोह भंग होने के बाद हरिओम ने भी सपा से किनारा कर लिया था। अब जब परिवार फिर से एक होने लगा और शिवपाल ने सपा से गठबंधन कर एक साथ चुनाव लड़ने का मन बनाया तो हरिओम यादव अपने लिए नया ठिकाना तलाशने लगे थे। हरिओम यादव पहले ही कह चुके हैं कि यदि उन्हें समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिला तो वह किसी भी दल का रुख कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |