पंजाब के चुनावी रण में कूदे किसान, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी
पंजाब के रण में कूदे किसान : संयुक्त मोर्चा ने राजेवाल समेत 10 प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान
लुधियाना : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
कृषि कानून रद्द किसान आंदोलन के दौरान एक साल से अधिक समय तक सरकार से किसानों के हकों की जंग लड़ने वाले किसान नेता अब राजनीतिक अखाड़े में पहली बार कूद पड़े हैं। जिसके कारण भाजपा ही नहीं पंजाब की सत्ता का सपना संजोए किसी भी राजनीतिक पार्टी की राह आसान नहीं होगी। किसानों के रुख से लगता है कि वो किसी एक नेता व एक पार्टी के खिलाफ नहीं बल्कि राजनीति के नाम पर लोगों को धर्म जात के नाम बांटने और उनका शौषण करने वाले सभी पार्टियों के नेताओं को सबक सिखाने की ठान चुके हैं।
पंजाब के चुनाव मैदान में उतरे किसान संगठनों के संयुक्त समाज मोर्चा ने बुधवार को अपने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। प्रेस वार्ता के दौरान मानसा, डॉ. सवैमान सिंह और अन्य नेताओं की तरफ से इन नामों का ऐलान किया गया है। बाकी की स्क्रीनिंग जारी की जा रही है। जल्द ही अन्य उम्मीदवारों का चयन कर उनका ऐलान कर दिया जाएगा।
सूची में शामिल हैं ये नाम :
उम्मीदवार - विधानसभा सीट
बलवीर सिंह राजेवाल - समराला
एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू - घनौर
हरजिंदर सिंह टांडा - खडूर साहिब
रवनीत सिंह बराड़ - मोहाली
डॉ. सुखमनदीप सिंह - तरनतारन
राजेश कुमार - करतारपुर
रमनदीप सिंह - जैतो
अजय कुमार - फिल्लौर
बलराज सिंह ठाकुर - कादियां
नवदीप संघा - मोगा
अगली लिस्टों में होंगे डॉक्टर, एडवोकेट और बुद्धिजीवी
किसान नेताओं ने कहा कि अगली लिस्ट में किसान ही नहीं बल्कि एडवोकेट, डॉक्टर , अध्यापकों सहित बुद्धिजीवी लोगों के नाम का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनावी रणभेरी में उतरने के लिए संयुक्त समाज मोर्चा के पास सैकड़ों आवेदन आए हैं। जिनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। किसान नेताओं ने बताया कि कई पार्टियों के नेता संयुक्त समाज मोर्चा की टिकट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
खबर प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें - 7015156567, email id
sunilkohar@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks