जींद- हांसी रोड से गांव भैणी अमीरपुर का रास्ता किया बंद , ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
जींद- हांसी रोड से गांव भैणी अमीरपुर का रास्ता किया बंद , ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
रास्ते को खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
नारनौंद, तहलका न्यूज
गांव भैणी अमीरपुर के ग्रामीण नारनौंद के एसडीएम कार्यालय में इकट्ठा हुए और वहां पर जींद- हांसी रोड से गांव की तरफ जाने वाले रास्ता खुलवाने को लेकर नारनौंद के एसडीएम विकास यादव को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जाने वाले रास्ते को किसी व्यक्ति द्वारा मिट्टी डालकर बंद किया जा रहा है। उसी को खुलवाने के लिए व सही रास्ता करवाने के लिए ग्रामीण नारनौंद के एसडीएम से मिले हैं।
सरपंच हरीश कुमार ने कहा कि बस अड्डे से गांव की तरफ आने वाले रास्ते को किसी व्यक्ति द्वारा रोका गया है। जिसको सारा गांव खुलवाना चाहता है इसी बात को लेकर आज हम नारनौंद के एसडीएम कार्यालय में पहुंचे और एसडीएम साहब को अपनी अपना मांग पत्र दिया है।
ग्रामीण सुंदर सिंह, सुबे सिंह लोहान व राजेश कुमार ने बताया कि गांव के अंदर जो रास्ता आता है वह एक किसान द्वारा मिट्टी डालकर बंद किया जा रहा है। बारिश के कारण गांव में आने जाने के लिए अब रास्ता बंद हो चुका है। इस सड़क को पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया था और यह 12 फुट चौड़ी सड़क है। लेकिन किसान द्वारा कहा जा रहा है कि यह मेरे खेत के अंदर से सड़क बनाई हुई है इसलिए उन्होंने बंद कर दिया है। हम चाहते हैं कि प्रशासन किसान से बातचीत करके गांव की सड़क को जो मिट्टी डालकर बंद की गई है उसको खुलवाए। ताकि ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो। इसी बात को लेकर आज हम नारनौंद के एसडीएम कार्यालय में 36 बिरादरी के ग्रामीण इकट्ठा हुए हैं और एसडीएम साहब को अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है ग्रामीणों ने कहा कि हमारी समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
एसडीएम विकास यादव ने मामले पर जल्दी ही संज्ञान लेते हुए समाधान करने की बात कही।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks