नारनौंद में किसानों को यूरिया के साथ दी जा रही है नैनो खाद , किसानों ने दी शिकायत
नारनौंद में किसानों को यूरिया के साथ दी जा रही है नैनो खाद , किसानों ने दी शिकायत
नारनौंद : तहलका न्यूज
नारनौंद क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत बढ़ रही है मांग के हिसाब से यूरिया नहीं मिल रहा है और किसानों में रोष बना हुआ है। अब जब खाद की दुकानों पर यूरिया मिलना शुरू हुआ है वह बहुत कम मात्रा में किसानों को दिया जा रहा है। किसान को जरूरत के हिसाब से यूरिया खाद नहीं मिल रहा। जो खाद मिल रहा है उस पर नैनो खाद की बोतल को जबरदस्ती किसानों को दिया जा रहा है। इसकी शिकायत आज नारनौंद में किसानों ने कृषि अधिकारी को दी।
किसान सज्जन कुमार व राजसिंह आदि ने कहा कि हमें सिर्फ दो कट्टे यूरिया खाद दिया जा रहा है और उसके साथ जबरदस्ती नैनो खाद की बोतल दी जा रही है जिसको हम नहीं लेना चाहते। जब हमने नैनो खाद की बोतल लेने से मना किया तो हमें यूरिया खाद नहीं दिया जा रहा हमने उच्च अधिकारियों को शिकायत भेज दी है। हमारी मांग है कि हमें यूरिया खाद के साथ जबरदस्ती और कुछ ना दिया जाए हम सिर्फ खाद लेने आए हैं और हमारी डिमांड कम से कम 10 बैग की है। लेकिन हमें सिर्फ दो ही बैग खाद के दिए जा रहे हैं। इस बारे में हमने नारनौंद ब्लॉक कृषि अधिकारी से बात की लेकिन उन्होंने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया इसलिए हमने उच्च अधिकारियों को शिकायत दी है।
ब्लॉक कृषि अधिकारी रमेश वर्मा ने कहा कि इफको केंद्र पर खाद आया हुआ था। सभी किसानों ने लाइन में लगकर खाद लिया है सभी को उनके आधार कार्ड के हिसाब से खाद बांटा गया है। कृषि अधिकारी ने कहा कि हमें डायरेक्टर साहब के आदेश आए हुए हैं कि नैनो खाद को भी किसानों को देना है और जो किसान स्वेच्छा से नैनो खाद ले रहे हैं उनको हम दे रहे हैं। जो किसान खाद लेने से वंचित रह गए हैं उनको खाद की गाड़ी आने के बाद दे दिया जाएगा। खाद की अब क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
farmers-complain-of-nano-fertilizer-with-urea
Tehalka News

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks