नारनौंद में सिंचाई विभाग की टीम पर हमला, एक घायल
Irrigation department team attacked in Narnaund
सिंचाई विभाग के एसडीओ ने थाने में दी शिकायत
नारनौंद : तहलका न्यूज
नारनौंद क्षेत्र की एक माईनर दरार आने के कारण टूट गई थी।जब सिंचाई विभाग की टीम माईनर में आई दरार को पाटने के लिए मौके पर पहुंची तो गांव के कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। जिसको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सिंचाई विभाग की टीम कौथ बुधवार को नारनौंद उपमंडल के गांव कोथ कलां गांव के क्षेत्र में माईनर में आई दरार को पाटने के लिए गई थी। वहां पर मौजूद सोनू, देवा सिंह व वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जिसमें बेलदार रामेंद्र घायल हो गया और बाकी कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हमले में घायल रामेंद्र को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विभाग के एसडीओ ने इस संबंध में नारनौंद पुलिस थाने में शिकायत दी है।
Tehalka News
सिंचाई विभाग के एसडीओ ने बताया कि कोथ कलां गांव में सोमवार सुबह भी माईनर टूट गई थी। उस दिन भी टीम इस रजबाहे का किनारा ठीक करने के लिए गई तो वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। बुधवार को दोबारा से नहरी विभाग बड़नपुर की टीम ठीक करने के लिए गई थी। उसी दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने बेलदार रामेंद्र के कंधे पर कस्सी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसडीओ ने बताया कि आरोपितों ने टीम के अन्य सदस्यों को धमकी देते हुए वहां से भगा दिया और माईनर में आई दरार को पाटने नहीं दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks