स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

यूरिया न मिलने पर बिफरे किसान, पिल्लू खेड़ा में लगाया जाम

 यूरिया न मिलने पर बिफरे किसान, पिल्लू खेड़ा में लगाया जाम


जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


  यूरिया खाद को लेकर पूरे प्रदेश में हाहाकार मची हुई है। किसान खाद लेने के लिए रात को ही लाईनों में खड़े हो जाते हैं और देर रात तक को भी उन्हें खाद नहीं मिल‌ पा रहा। जिसके कारण आए दिन किसी न किसी गांव शहर में किसान सड़क पर बैठ जाते हैं। दो दिन पहले ही भूना में किसानों ने सिरसा चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया था और ऊ आज पिल्लू खेड़ा मंडी में किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।



 बुधवार को पिल्लूखेड़ा मंडी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों ने यूरिया खाद की किल्लत को लेकर जींद सफीदों मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसानों को समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया। 


किसानों ने कहा है कि पिल्लूखेड़ा खंड में यूरिया खाद की काफी किल्लत बनी हुई है। किसान खाद लेने के लिए अपने परिवार की महिलाओं और लड़कियों सहित लाइनों में लगे रहते हैं। इसके बाद भी उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल रहा है । किसानों ने बताया कि  बरसात के बाद गेहूं की फसल में अच्छी ग्रोथ के लिए यूरिया खाद की जरूरत होती है। लेकिन उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल रहा बुधवार को यूरिया खाद के 2000 बैग पहुंचे थे, लेकिन खाद लेने वाले किसानों की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी। 



 कृषि विभाग के गुणवत्ता नियंत्रक डॉ. नरेंद्र पाल लाल का ने बताया कि जल्द ही जिले में यूरिया की खेप पहुंचने वाली है। आने वाले दो चार दिन में यूरिया की कोई कमी नहीं रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |