स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी : ठेकेदार ने पूर्व पार्षद द्वपर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, मामला दर्ज

 हांसी के पूर्व पार्षद व उसके साथियों पर ब्लैकमेलिंग कर एक करोड़ रुपए मांगने का ठेकेदार ने लगाया आरोप

पूर्व पार्षद व उसके पति ने आरोपों को नकारा


हांसी : तहलका न्यूज


हांसी में हो रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता में कमी बताकर शिकायत करने के नाम पर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हांसी की पूर्व पार्षद मोना चौधरी व उसके पति पूर्व पार्षद एवं पीएम आवास योजना के सदस्य  सीमांत चौधरी सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




  ठेकेदार मुकेश बंसल ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 34, 385, 501, 506 के तहत केस दर्ज करवाया है। ठेकेदार ने गृहमंत्री अनिल विज को  शिकायत भेजने के बाद डीएसपी ने कार्यवाही करते हुए जांच करने के बाद केस दर्ज किया है।



हिसार के पूर्व पार्षद कमला बंसल के बेटे ठेकेदार मुकेश बंसल के अनुसार उसकी गवर्मेंट कान्ट्रेक्टर फर्म है । उसकी फर्म द्वारा अनेक जिलों में कार्य करवाया गया है। अब उनकी फर्म के द्वारा हांसी में काली देवी मंदिर से विश्वकर्मा चौक तक रोड बनाने का कार्य किया जा रहा है। यहां पर वार्ड 18 पूर्व पार्षद मोना चौधरी, उनके पति सीमांत चौधरी ने गिरोहबंदी करके उसको लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।


आरोपितों द्वारा उसके काम में कमी बताकर शिकायत कर रहे हैं और निर्माणकार्य घटिया होने का आरोप लगा रहे हैं जबकि जांच में उनका काम सही पाया गया है। मुकेश बंसल के अनुसार नगर परिषद के जेई जितेंद्र, राहुल जेई व लाईट इंस्पेक्टर संदीप ने उसको बताया कि सीमांत चौधरी आरटीआई  व अन्य शिकायत वापस लेने के लिए एक करोड़ देने की डिमांड कर रहे हैं। मुकेश बंसल ने बताया कि जब उसने इस संबंध में सीमांत चौधरी से बात की तो उसने पैसे मांगे और कहा कि अगर पैसे नहीं दोगे तो तुम्हे हांसी में कोई काम नहीं करने दिया जाएगा। तुम्हारे खिलाफ इसी तरह से शिकायते करता रहूंगा और झूठे मुकदमे दर्ज करवा दूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे न देने की एवज में मुझे जान से मारने व किडनैप करने की भी धमकी दी जा रही है। 


कमी की शिकायत ना करूं इसके लिए बनाया जा रहा दबाव  

हांसी में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों में अनियमिताएं बरती जा रही थी। इसको लेकर उन्होंने शिकायत की और सड़क के जो सैंपल लिए गए थे वो भी फेल आए थे। उसी को लेकर ठेकेदार उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उसकी ठेकेदार के साथ ना तो कोई बात हुई है और ना ही कभी कोई मुलाकात हुई है। ठेकेदार की फर्म ने करोड़ों रुपये की लागत से जो सड़क बनाई थी जो कुछ ही महीनों में टूट गई थी। इसके अलावा हांसी में स्ट्रीट लाइट लगाने में भी गड़बड़ी की गई है। जिसकी उसने शिकायत की हुई है। सीमांत ने कहा कि शिकायतों के कारण ठेकेदारो को रिकवरी होने का डर सता रहा है। जिसके कारण उन पर दबाव बनाने के लिए केस दर्ज करवाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |