स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

भाजपा को हर रोज मिलेगा एक नया इंजेक्शन - पूर्व भाजपा विधायक

 डीजल पेट्रोल बहुत महंगे, साइकिल पर बैठना पड़ेगा - भाजपा विधायक

भाजपा को हर रोज मिलेगा इस्तीफे का इंजेक्शन - मुकेश वर्मा

लखनऊ : तहलका न्यूज

    भाजपा में मानों इस्तीफों की झड़ी सी लगी हुई है। हर दिन कोई न कोई योगी आदित्यनाथ की सरकार का मंत्री व विधायक भाजपा को झटके पे झटके दे रहे हैं। पिछले दो दिनों में ही सातवां इस्तीफा दिया गया है। जोकि भाजपा के लिए चुनाव के समय में कड़ी चुनौती भरा होने के साथ साथ यूपी की चुनावी रणभेरी दिलचस्प होने वाली है। 


बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक मुकेश वर्मा ने भी भाजपा को छोड़ दिया और कहा कि डीजल पेट्रोल बहुत महंगे हो गए हैं। इसलिए अखिलेश की साईकिल पर बैठना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को अपने विधायकों को समेटे रखना है तो डीजल पेट्रोल को 50 रुपए प्रति लीटर करना होगा। उत्तर प्रदेश भाजपा से इस्तीफा दे चुके विधायक मुकेश वर्मा ने कहा कि उनके साथ 100 विधायक है जो हर रोज इसी तरीके से बीजेपी को इस्तीफे का इंजेक्शन देते रहेगें।


वहीं योगी सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी ने इस्तीफ़ा दिया और वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

उधर पश्चिमी यूपी से बीजेपी के बड़े नेता गिरिराज सिंह भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो चुके हैंं। 


   उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री व विधायक एक एक कर भाजपा को जोर का झटका धीरे धीरे देने लगे हुए हैं। भाजपा एक विधायक व मंत्री के पार्टी छोड़ने के सदमे से उबरने की कोशिश करती है तब तक दूसरा इस्तीफा आ जाता है और जब दूसरे पर मंथन चल रहा हो तो तीसरा इस्तीफा पहुंच जाता है। ऐसे करके अब तक 14 भाजपा नेता पार्टी को झटके पे झटका देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा की तमाम रणनीतिकार इस मामले का हल निकालने में सफल नहीं हो रहे। 


अब तक के आंकड़ों के मुताबिक  उतर प्रदेश की राजनीतिक जमीन बचा पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के तमाम रणनीतिकारों व नेताओं को ‌खुब पसीना बहाना पड़ेगा।




*New india live*


 ब्रेकिंग  उत्तर प्रदेश में बीजेपी को करारा झटका ये विधायक भाजपा को छोड़ चुके है अब तक कुल 14 विधायक भाजपा  छोड़ चुके है । 

1.स्वामी प्रसाद मौर्य

2.भगवती सागर

3.रोशनलाल वर्मा

4.विनय शाक्य-

5.अवतार सिंह भाड़ाना

6.दारा सिंह चौहान

7.बृजेश प्रजापति

8.मुकेश वर्मा

9.राकेश राठौर

10.जय चौबे

11.माधुरी वर्मा

12.आर के  शर्मा

13. बाला अवस्थी

14 धर्म सिंह सैनी

बाक्स

BREAKING:-

Up Minister #Dharm Singh Saini 

एक हफ्ते में चार से ज़्यादा नेता किसी भी पार्टी को नहीं छोड़ सकते - चुनाव आयोग का फ़ैसला, 

बीजेपी ने किया फ़ैसले का स्वागत।


चार साल तक गरीबों और पिछड़ों को याद क्यों नहीं किया 

   भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कहा कि जो विधायक व मंत्री भाजपा को छोड़ रहे हैं उन्हें चार साल दस महीने तक न तो महंगाई नजर आई और ना ही किसान, दलील व पिछड़ों की याद आई। लेकिन अब भाजपा उनकी टिकट काट रही थी तो लोगों के बीच जाने के लिए बहाना बना रहे हैं। जनता ऐसे दल-बदल नेताओं को समझ चुकी है और चुनाव में इनको सबक सिखाने काम करेगी।


#Mukesh Verma Up

खबर छपवाने के लिए संपर्क करें और फोटो व न्यूज वहटशप करें - 7015156567

sunilkohar@gmail.com






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |