स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कंडेला खाप के सम्मान समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल सत्यपाल मलिक

 राज्यपाल सत्यपाल के सम्मान में कंडेला खाप आयोजित करेगी सम्मान समारोह

राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सम्मान में आयोजित कंडेला खाप आयोजित करेगी सम्मान समारोह

जींद : तहलका न्यूज

ओमप्रकाश कंडेला की अध्यक्षता में खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर  खाप की बैठक  हुई। प्रैस-प्रवक्ता जगत सिंह रेढू ने बताया कि 6 फरवरी 2022 को सर्वजातीय कंडेला खाप मेघालय के राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक जी के सम्मान में विशाल सम्मान- समारोह आयोजित करेगी। 


जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मेघालय के राज्यपाल  सत्यपाल मलिक शिरकत करेंगे। सत्यपाल मलिक जी ने किसान-मजदूर के हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की और उनके हितों की रक्षा की। संरक्षक श्री ईश्वर लोहचब एडवोकेट ने बताया कि आज की बैठक में सम्मान-समारोह के लिए रणनीति बनाई गई ।इस सम्मान समारोह में हरियाणा की सभी खाप पंचायतों को आंमत्रित किया जाएगा।  



सम्मान-समारोह का आयोजन कंडेला खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान रघुवीर भारद्वाज, रणधीर सिंह रेढू बोहतवाला, बिजेन्द्र शाहपुर, पूर्व सरपंच महाबीर कंडेला, राजबीर नंबरदार, पूर्व सरपंच कृष्ण मनोहरपुर, पंकज दालमवाला, सुरेन्द्र बैरागी अहिरका, अजमेर दालमवाला, दलबीर शयोराण, राजेश कंडेला, विजेंदर नंबरदार जीवनपुर, सरपंच महेन्द्र कश्यप रायचंदवाला, सरपंच हरनारायण लोहचब, अतर पहलवान ,साधुराम शाहपुर, जयपाल नंबरदार, आदि खाप के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |