स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्कूल बंद करने को लेकर खापों में उठने लगे विरोध के सुर

सरकार ने स्कूलों को नहीं खोला तो कंडेला खाप खोलेगी स्कूल 

जींद : तहलका न्यूज


    स्कूल कालेज बंद कर सरकार हमारी आने वाली पीढ़ियों को शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि दिमागी तौर पर भी कमजोर बनाना चाहती है। स्कूल बंद और शराब की दुकानें खुली हुई हैं। जिससे सरकार और शिक्षा मंत्री की नीतियों पर कंडेला खाप ने कड़ी आपत्ति जताई है। 


ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

www.thalkanews.com


कंडेला खाप के प्रधान  औमप्रकाश कंडेला ने कहा कि सरकार ने शिक्षण संस्थानों और स्कूलों को बंद करके रखा हुआ है। लेकिन शराब की दुकानों को खोल कर रखा है । इसलिए हमें  हरियाणा सरकार और इसके शिक्षा मंत्री की नीतियों पर हैरानी होती है। हरियाणा सरकार स्कूल और शिक्षण संस्थानों को बंद करके हमारे बच्चों को जिस्म से ही नहीं दिमाग से अपाहिज बनाना चाहती है। उन्होंने अपील करते हैं कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने -अपने गांव के सभी स्कूलों को खोल कर गांव के शिक्षित युवाओं से पढाई नियमित रुप से शुरू करवाएं। हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि सरकार 28 जनवरी 2022 को स्कूलों को खोल दे। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो हम सरकार के फैसले को नहीं मानेंगे और हम अपने - अपने गांव के स्कूल खोलेंगे। अब हम बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को सहन नहीं करेंगे।



नोट - तहलका न्यूज  ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें 
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |