शहीद की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने किया खंडित
प्रतिमा खंडित करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
उचाना : तहलका न्यूज/ पवन डाहौला
उचाना उप मंडल के सुरबरा गांव में शहीद परवान सिंह के शहीदी स्मारक में स्थापित प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने किया खंडित । प्रतिमा खंडित करने की शिकायत गांव निवासी भतीजे अजय ने पुलिस को दी, पुलिस ने शिकायत अनुसार शहीद परवान सिंह की प्रतिमा खंडित करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है ।
सुरबरा निवासी शहीद परवान सिंह के भतीजे अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में दनोंदा मार्ग पर स्थित उसके ताऊ शहीद परवान सिंह के नाम पर शहीदी स्मारक बनाया हुआ है । शहीदी स्मारक में स्थापित प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा खंडित किया गया है । उन्होंने कहा कि उसके साथ साथ अज्ञात लोगों ने स्मारक में स्थापित बिजली पानी की व्यवस्था को भी तोडफोड कर नुकसान पहुंचाया गया है । ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जावे ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks