फसल में खराबे को लेकर किसानों ने नारनौंद में किया प्रदर्शन
खराब फसल के मुआवजे को लेकर किसानों ने कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचकर किया प्रदर्शन
नारनौंद : सुनील कोहाड़ /तहलका न्यूज
शुक्रवार को गांव कापड़ों के किसान नारनौद के कृषि विभाग के कार्यालय में पहुंचे और किसानों ने वहां पर पहुंचकर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमें मुआवजा नहीं मिला तो रास्ता जाम कर के आंदोलन को और तेज करेंगे।
नोट -
तहलका न्यूज ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567
Breaking News Hisar Haryana
कापड़ो निवासी किसान ईश्वर शर्मा, राजेंद्र, उदय सिंह, सुखबीर, प्रदीप, रमेश संदीप, जयबीर, नरेश, रणवीर, मंगल, धर्मवीर, सुरजाराम इत्यादि ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री फसल बीमा करवाया हुआ है। मेरी कपास की फसल खराब हो गई मुझे फसल का मुआवजा नहीं मिल रहा जबकि मेरे साथ लगते अन्य किसान का मुआवजा आया हुआ है। सर्वे करने वाली कंपनी ने सर्वे करने में धांधली बरती है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों से मिलने हिसार गए थे।
उन्होंने नारनौंद कृषि अधिकारी से मिलने की बात कही इसलिए हम यहां पर आए लेकिन यहां पर भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही हम कई चक्कर लगा चुके हैं। हम चाहते हैं कि अधिकारी हमारी बातों को सुने और हमारी रिपोर्ट जल्द से जल्द दें। किसान रमेश ने कहा कि हमें फसल का मुआवजा नहीं मिला इसलिए हम यहां पर आए हैं हम यह चाहते हैं कि हमें मुआवजा मिलना चाहिए क्योंकि हमारी फसल का बीमा भी बीमा कंपनियां काट रही हैं अधिकारियों के पास आते हैं तो अधिकारी हमें फिर आने की कहते हैं हम चाहते हैं कि यदि हमारा बीमा राशि कटी है तो हमें खराब फसल का मुआवजा भी जरूर मिलना चाहिए।
बॉक्स
नारनौंद कृषि अधिकारी रमेश वर्मा ने कहा कि आज वो किसान आए हुए हैं जिन्होंने फसल खराब होने के बाद 72 घंटे में कार्यालय में सूचना नहीं दी वो मुआवजे से वंचित रह गए। उनको हमने फार्म भर कर देने के लिए कहा है। यह सभी किसान अपनी रिपोर्ट चाहते हैं। इनके फार्म ले लिए हैं और सोमवार को इनकी रिपोर्ट हम दे देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks