स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आंगनवाड़ी वर्करों और पुलिस के बीच झड़प

 मंत्री कमलेश ढ़ांडा के आवास का घेराव करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्करों और पुलिस के बीच झड़प


कैथल : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


पिछले काफी समय से आंगनबाड़ी वर्कर और हैल्पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहीं हैं आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने शुक्रवार को वर्कर्स हेल्पर यूनियन की राज्य  महासचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर रोष प्रकट करते हुए उन्होंने हरियाणा के कैथल में राज्यमंत्री (कमलेश ढांडा) आवास घेराव करने निकल पड़ीं । वो मंत्री के आवास तक पहुंच पाती उससे पहले ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कर्मियों ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस से धक्कामुक्की भी हो गई। जिसके बाद भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे डीएसपी ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत करवाया।




विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रही ऑल इंडिया आंगनबाड़ी फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा रानी ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन पिछले 44 दिनों से हड़ताल कर रही हैं और सरकार उनकी मांगों को मानने की बजाय  यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला पर मुकदमा दर्ज करवा दिया।


नोट - तहलका न्यूज  ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें 
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567


यह उनके आंदोलन को फेल करने की साजिशें रची जा रही हैं। जिसको किसी भी सुरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  सरकार को अगर एफआईआर दर्ज करनी है तो पूरे हरियाणा की 52000 हेल्पर और वर्करों पर दर्ज करें और सभी हेल्पर और वर्करों को जेलों में एक साथ डाला जाए।  


उन्होंने कहा कि जब तक उनकी  मांगों पर सहमति नहीं बन जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसी के तहत शनिवार 22 जनवरी को गुहला में विधायक ईश्वर सिंह के निवास का घेराव कर मांग पत्र दिया जाएगा।


इस अवसर पर सीआईटीयू नेता नरेश रोहेड़ा, कमलेश, जगमति, राजकुमारी, रीना, पूनम, सुषमा, जसबीर सिंह, ओमपाल व बसाऊ राम सहित सैकड़ों की संख्या में वर्कर्स व हेल्पर्स मौजूद थे। आंगनबाड़ी यूनियन की हड़ताल का अनेक कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिला।


ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -


www.thalkanews.com

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |