स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोडवेज बस और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत

कोहरे की वजह से हुआ हादसा, बस पूरी तरह से क्षस्तीग्रस्त



फतेहाबाद : तहलका न्यूज


टोहाना हिसार मार्ग पर पंजाब रोडवेज की बस टोहाना से हिसार जा रही थी कि जैसे ही बस गांव कन्हडी के पास पहुंचीं तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के साथ आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक की सुझबुझ से बस में सवार यात्री बाल बाल बचे और जान मान का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक बड़ी तेज गति के साथ ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रालियां जोड़ें हुए था और एक ट्राली में ट्रैक्टर लोड किया हुआ था। हादसे के वक्त बस में करीबन 50 सवारियां सवार थी। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया।‌ सड़क हादसे की वजह से सड़क पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।



नोट - 
तहलका न्यूज  ( Tehalka News ) पर खबर और विज्ञापन प्रकाशित करवाने के लिए संपर्क करें 
Email id sunilkohar@gmail.com
Whatsapp - 7015156567


बस चालक सुरजीत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पटियाला से टोहाना के रास्ते हिसार जा रहा था। उसे गांव कन्हड़ी की तरफ से  ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। जिसकी स्पीड काफी ज्यादा थी और कोहरे के कारण ट्रैक्टर चालक बस को देख नहीं सका। जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर व बस की टक्कर हो गई। 



ध्यान दें और ये भी पढ़ें
पंजाब यूपी के विधानसभा चुनाव सहित देश प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें -

www.thalkanews.com




    उन्होंने अपनी बस को सड़क के साथ लगते खेतों में उतार दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। घटना में बस पूरी क्षतिग्रस्त हुए ट्रैक्टर के कारण टोहाना-हिसार रोड पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही टोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वाहनों को गांव कन्हड़ी के दूसरे रास्ते की तरफ डायवर्ट किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |