स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जल्दी खरीद लो जरुरत का सामान, बाजार होंगे बंद

कोरोना के बढ़ते प्रभाव से प्रदेश में बढ़ी सख्ती, शाम 6 बजे बंद हो जाएगा सब कुछ

चंडीगढ़ / तहलका न्यूज

कोरोना संक्रमण के केसों के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिले में सख्ती कर दी गई है। अब हिसार जिले को ग्रुप ए में शामिल कर दियाया गया है। मंगलवार से हिसार जिले में बाजार, दुकानें, मॉल शाम 6 बजे तक ही खुले रख सकते हैं। वहीं, 19 जनवरी तक खेल परिसर, सिनेमा हॉल स्वीमिंग पूरी तरह से बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट व बार में 50 प्रतिशत लोग ही इंट्री कर सकेंगे। जरूरी सेवाओं को छोड़कर कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ही बुलाया जा सकता है। ये आदेश प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा किए गए हैं। 



हिसार जिले में धरना प्रदर्शन, रैली, जुलूस, पब्लिक मीटिंग इत्यादि को भी प्रतिबंध किया गया है। अगर कोई ऐसा करता मिला तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी। मास्क लगाने के नियम को हर हाल में लागू करवाया जाएगा और बिना दूसरी डोज लेने वालों को सार्वजनिक स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।



हरियाणा में कोरोना संक्रमण दर तेजी से पांव पसारती जा रही है, जिसके कारण कोरोना अब ओर भी घातक होने लगा है। सोमवार को कोरोना के 5736 और ओमिक्रॉन के 26 नए केस मिले हैं। पिछले छह माह बाद एक साथ कोरोना के पांच मरीजों की मौत दर्ज की गई है। अब प्रदेश में एक दिन की संक्रमण की दर 14.90 फीसदी पर पहुंच गई है और कुल संक्रमण 5.34 हो गई है। 



अब शाम छह बजे Haryana के 19 जिलों में 

बंद हो जाएंगे बाजार

-सार्वजनिक सभाओं, रैली और धरने-प्रदर्शनों पर भी प्रतिबंध

-तीन जिलों को छोड़कर सभी में सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, मनोरंजन पार्क और बिजनेस एक्जीबिशन पूरी तरह बंद रहेंगे


-बार और रेस्तरां 50 फीसद क्षमता के साथ किए जा सकेंगे संचालित

सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की दी गई सलाह


 कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने आठ और जिलों में पाबंदियां बढ़ा दी हैं। सिरसा, रेवाड़ी, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, कैथल, भिवानी और हिसार को ग्रुप-ए के शहरों में शामिल कर लिया गया है जहां पाबंदियां ज्यादा हैं। अब 19 जिलों में शाम छह बजे से दुकानें और बाजार बंद हो जाएंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, यमुनानगर, रोहतक और झज्जर में पहले ही बाजार छह बजे बंद करने के निर्देश  हैं। हालांकि दूध व दवा सहित जरूरी वस्तुओं की दुकानों को देर रात तक खोलने की छूट दी गई है। इन सभी जिलों में सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, मनोरंजन पार्क और बिजनेस एक्जीबिशन बंद रहेंगे। सार्वजनिक सभाओं, रैली और धरने-प्रदर्शनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।


मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। पाबंदियों के लिहाज से प्रथम श्रेणी के जिलों में खेल परिसर, स्टेडियम और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। यहां सिर्फ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। दर्शकों या अन्य लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी।


किस जिले में कितने केस मिले


सोमवार को गुरुग्राम में 2661, फरीदाबाद में 1071, पंचकूला में 344, अंबाला में 303 नए केस मिले हैं। करनाल में 171, रोहतक में 103, सोनीपत में 322, पानीपत में 113, हिसार में 64, झज्जर में 98, कुरुक्षेत्र में 84, यमुनानगर में 91 , सिरसा में 34, रेवाड़ी में 74, कैथल में 63, जींद में 39, भिवानी में 65, महेंद्रगढ़ में 17, चरखी दादरी में 16, नूंह, पलवल में 11-11, फतेहाबाद में 21 नए केस सामने आए हैं। 




नियमों को सख्ती से लागू कराए पुलिस: विज

प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और कोरोना प्रोटोकॉल सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए। ताकि कोरोना के बढ़ते प्रभाव पर नियंत्रण किया जा सके। विज ने कहा कि महत्वपूर्ण चिह्नित स्थानों पर चालान टीमों को नियुक्त किया जाए और इस दिशा में लोगों को समझा कर, मास्क फ्री बांटकर या जुर्माना लगाकर मास्क पहनवाना सुनिश्चित करवाएं। संस्थाओं में दो वैक्सीन न लगाने वाले लोगों को प्रवेश न करने दिया जाए।


अगर कोई संस्था कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की  अवहेलना करती है तो उस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। कोविड प्रोटोकॉल को लागू करवाने में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |