स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सांड ने मारी टक्कर ट्रक के नीचे आया युवक

 लावारिस पशुओं की दहशत के साए में जीने को मजबूर बरवाला वासी

बरवाला - तहलका न्यूज

  बरवाला सहित अन्य शहरों में भी लावारिस पशुओं की भरमार है। लेकिन बरवाला में तो इन पशुओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना ही बंद हो गया है। क्योंकि आए दिन कोई न कोई इनकी लपेटे में आ जाता है। शनिवार की देर शाम एक रेहड़ी चालक को सांड ने टक्कर मार दी। जिसके कारण रेहड़ी चालक सड़क से जा रहे एक ट्रक के नीचे आ गया। जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

          शहर के अग्रसेन चौक पर शनिवार को एक आवारा सांड़ ने रेहड़ी चालक पवन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पवन सड़क के बीच में जा गिरा व सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक की चपेट में आने से पवन के दोनों पांव बुरी तरह कुचले गए। घायल को आसपास के लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।



        गौरतलब है कि मुख्य मार्ग पर आए दिन इस तरह के हादसे होने की जानकारी मिलने के बाद भी प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसको लेकर लोगों में काफी रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि हर रोज लावारिस पशु सड़क के बीचोंबीच लड़ते रहते हैं। जिससे काफी भयानक स्थिती उत्पन्न पैदा हो जाती है।




लावारिस पशुओं के कारण शहर में आए दिन हादसे हो रहे हैं।  20 से अधिक लोग आवारा पशुओं के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं दर्जनों लोग लावारिस पशुओं का शिकार होकर जख्मी हो चुके हैं। कस्बा‌वासी जगदीश, ललीत, संजय, बिजेंद्र, राजेश, अनिल कुमार, जितेंद्र, जगदीश, सुनील, गुलशन, पंकज, इंद्रजीत ने बताया कि लावारिस पशुओं के संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इनसे होने वाली परेशानियों से काफी बार अवगत करवा चुके हैं। परंतु अधिकारियों द्वारा इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने मांग की है कि प्रशासन अधिकारियों क्षेत्र से लावारिस पशुओं से मुक्ति दे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |