डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर पूरा गांव एकजुट, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
अम्बेडकर की मूर्ति को खंडित करने के मामले में हुई पंचायत
नारनौंद- तहलका न्यूज
गांव सन्दलाना में शनिवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित के मामले में एक पंचायत का आयोजन गांव के सरपंच राजेश कुमार की अध्यक्षता में की गई। जिसमें ग्रामीणों के बीच फैसला हुआ कि पूरा गांव दलित समाज के साथ है और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति खंडित के मामले में जो भी दोषी होंगे । उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इस कार्यवाही में पूरा गांव प्रशासन का सहयोग करेगा। गांव के लोगों ने अंबेडकर भवन में गांव की तरफ से नई मूर्ति रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है। जिस पर दलित समाज द्वारा बनाई गई कमेटी फैसला लेगी। कमेटी के सदस्यों ने इस पर बैठक करने के बाद फैसला लेने की बात कही है। वहीं दलित पक्ष के सुंदर सिंह ने बताया कि मूर्ति स्थापना पर फैसला उनकी कमेटी लेगी। तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
गौरतलब है कि 6 जनवरी की रात को गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। जिसके कारण गांव में तनाव का माहौल हो गया था। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना भी दिया था।
बॉक्स
शनिवार को गांव में एक पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें ग्रामीणों ने दलित समाज के लोगों को आश्वासन दिया है कि पूरा गांव उनके साथ है। मूर्ति खंडित करने वालों की पहचान कर प्रशासन उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
राजेश कुमार, सरपंच सन्दलाना।
बॉक्स
मामले में शनिवार को गांव के 36 बिरादरी की एक पंचायत हुई थी। जिसमें फैसला लिया गया कि मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों को पकड़वाने में ग्रामीण पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। अंबेडकर भवन में नई मूर्ति की स्थापना करवाई जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोषियों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जुगल किशोर, डीएसपी नारनौंद।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks