मेघावी छात्रवृत्ति के लिए इस तारीख तक कर सकेंगे छात्र आवेदन
वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 20 लाख 36 हजार 446 वैक्सीनेशन डोज दी गई
अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए छात्र 10 जनवरी से कर सकते हैं अपना आवेदन
कृषि अवसंरचना कोष योजना : कृषि क्षेत्र के विकास में एक सार्थक पहल
पंचायत समिति आदमपुर के वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षण का ड्रा 11 जनवरी को
स्वरोजगार एवं अपना उद्यम स्थापित करने वाले प्रशिक्षित युवाओं को नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित
अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा डॉ बीआर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना वर्ष 2021-22 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, डीएसटीएस, टपरिवास एवं पिछड़ा वर्ग (ए व बी) तथा अन्य समुदाय के छात्र जिनके परिवार की वार्षिक आमदनी 4 लाख रुपये से कम हैं, वे डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए 10 जनवरी 2022 से 10 मार्च 2022 तक पोर्टल खोला जाएगा। इच्छुक छात्र https://saralharyana.gov.in की वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी प्रकार की समस्या होने पर 0172-2566219 तथा 0172-2567009 पर संपर्क किया जा सकता है।
कृषि अवसंरचना कोष योजना : कृषि क्षेत्र के विकास में एक सार्थक पहल
हिसार - तहलका न्यूजकेंद्र सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के विकास के लिए कृषि अवसंरचना कोष योजना शुरू की गई है। योजना के तहत कृषि उत्पादन के उचित प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के विकास सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने तथा किसानों की आमदनी को दोगुनी करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु 3900 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके तहत 2 करोड़ रुपये तक के बैंक ऋण पर ब्याज दर में 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ऋण मंजूर होने के उपरांत अधिकतम 7 वर्षों तक ब्याज में छूट देने के अतिरिक्त 2 वर्ष ऋण-वापसी स्थगन की अवधि पर रोक रहेगी।
उन्होंने बताया कि 2 करोड़ रुपये तक के बैंक ऋण पर फण्ड, ट्रस्ट फोर माइक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज द्वारा क्रेडिट गारंटी रहेगी। यह गारंटी शुल्क भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत अन्य किसी स्कीम में अनुदान (सब्सिडी) लेते हुए भी लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकता है। योजना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-1217 या ऑनलाइन पोर्टल https://agriinfra.dac.gov.in पर या विभाग के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
हिसार - तहलका न्यूज
पंचायत समिति आदमपुर के वार्डों में से महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति वर्ग या अन्य वर्ग हेतु आरक्षण/ड्रा खंड एवं विकास पंचायत कार्यालय आदमपुर में 11 जनवरी को बाद दोपहर 2:30 बजे निकाला जाएगा।
पंचायत समिति आदमपुर के वार्डों में महिलाओं के लिए आरक्षण का ड्रा 11 जनवरी को
हिसार - तहलका न्यूजपंचायत समिति आदमपुर के वार्डों में से महिलाओं के लिए अनुसूचित जाति वर्ग या अन्य वर्ग हेतु आरक्षण/ड्रा खंड एवं विकास पंचायत कार्यालय आदमपुर में 11 जनवरी को बाद दोपहर 2:30 बजे निकाला जाएगा।
जानकारी देते हुए हिसार के एसडीएम जगदीप सिंह ने बताया कि उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ प्रियंका सोनी के निर्देशानुसार हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 की धारा 9 व 54 के तहत निर्धारित मापदंडों की अनुपालना के तहत पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण ड्रा ऑफ लॉट जनगणना वर्ष 2011 की प्रतिशतता के आधार पर निकाला जाएगा। इच्छुक व्यक्ति आरक्षण/ड्रा ऑफ लॉट की प्रक्रिया में उपस्थित होकर देख सकते हैं।
कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक कुल 20 लाख 36 हजार 446 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 12 लाख 28 हजार 488 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 7 हजार 958 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 60 हजार 933 नागरिकों ने पहली डोज तथा 1 लाख 18 हजार 216 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 56 हजार 535 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 92 हजार 890 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 33 हजार 539 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 4 लाख 73 हजार 760 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 54 हजार 126 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली हैं।
हिसार - तहलका न्यूज
राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं में स्वरोजगार एवं अपना उद्यम स्थापित करने की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजना शुरू की गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर अपना सफल उद्यम स्थापित करने वाले उम्मीदवारों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रथम विजेता उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, द्वितीय विजेता उम्मीदवार को 7500 रुपये तथा तृतीय विजेता उम्मीदवार को 5 हजार रुपये की नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जाकर 18 जनवरी 2022 सांय 4 बजे तक अपना आवेदन जमा करवा सकता है। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट https://itiharyana.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
वैक्सीनेशन अभियान : जिले में 20 लाख 36 हजार 446 वैक्सीनेशन डोज दी गई
15 से 18 आयु वर्ग के 54 हजार 126 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली
हिसार - तहलका न्यूजकोरोना महामारी की तीसरी लहर के खतरों को सीमित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ तरूण ने बताया कि अभियान के तहत अभी तक कुल 20 लाख 36 हजार 446 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 12 लाख 28 हजार 488 लोगों को वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 8 लाख 7 हजार 958 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार से 60 वर्ष से ऊपर के 1 लाख 60 हजार 933 नागरिकों ने पहली डोज तथा 1 लाख 18 हजार 216 लोगों ने दूसरी डोज भी ली है। इसी तरह से 45 से 60 आयु वर्ग के 2 लाख 56 हजार 535 लोगों ने प्रथम डोज तथा 1 लाख 92 हजार 890 लोगों ने दूसरी डोज ले ली है। 18 से 44 आयु वर्ग के 7 लाख 33 हजार 539 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज तथा 4 लाख 73 हजार 760 ने दूसरी डोज ली है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के 54 हजार 126 युवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज ली हैं।
स्वरोजगार एवं अपना उद्यम स्थापित करने वाले प्रशिक्षित युवाओं को नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित
हिसार - तहलका न्यूजराज्य सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं में स्वरोजगार एवं अपना उद्यम स्थापित करने की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजना शुरू की गई है।
यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर अपना सफल उद्यम स्थापित करने वाले उम्मीदवारों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रथम विजेता उम्मीदवार को 10 हजार रुपये, द्वितीय विजेता उम्मीदवार को 7500 रुपये तथा तृतीय विजेता उम्मीदवार को 5 हजार रुपये की नकद राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जाकर 18 जनवरी 2022 सांय 4 बजे तक अपना आवेदन जमा करवा सकता है। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट https://itiharyana.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks