पंजाब में पीएम तो हिसार में विधायक को रोका
आप हमारे विधायक हो, हमारी समस्याओं से नहीं बच सकते
हिसार - तहलका न्यूज
गांव तलवंडी राणा में वैकल्पिक मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को 14 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान बरवाला के विधायक जोगीराम सिहाग हिसार से गांव खेड़ी बर्की में किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे तो ग्रामीणों ने धरना स्थल के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया और विधायक के सामने समस्या रखी।
विधायक ने कहा कि आज तो मुझे जाने दो कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक विधायक की गाड़ी का घेराव कर उन्हें रुकने पर विवश कर दिया। विधायक के आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने विधायक को जाने दिया। रोड़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष कोहली व ग्रामीणों ने विधायक से कहा सुनी की। कोहली ने कहा कि आप हमारे विधायक हो इस नाते हमारी समस्या सुनने का आपका अधिकार है और आप इससे बच नहीं सकते। आप गाड़ी से उतरकर कर हमारे धरने पर आकर बैठ जाएं और हमारी समस्याओं को सुने।
विधायक जोगी राम सिहाग ने ग्रामीणों को वैकल्पिक मार्ग को लेकर कहा कि में कोशिश करुंगा कि समाधान करवा दूं। अगर फिर भी समाधान नहीं हो पाया तो वे उनके साथ धरने पर बैठ जाएंगे। कोहली ने कहा रोड़ को बंद करने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सबसे छोटा मार्ग दिया जाए।
गंगवा को सौंपा मांग-पत्र
ग्रामीणों ने डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को रोड संबंधी मांग पत्र देकर जल्द छोटा मार्ग देने की मांग उठाई। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसके लिए वो हर संभव कोशिश करेंगे। सुशील आनंद व बरवाला वार्ड एमसी ने भी समर्थन दिया। जुगलान के पूर्व सरपंच धर्मपाल, पूर्व सरपंच उमेद, सुखविंद्र सिंह पूर्व प्रधान गुरुद्वारा सभा हिसार, भूपेंद्र सिंह गंगवा भी समर्थन देने पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks