स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

DC को देख कोचिंग सेंटर संचालकों में मचा हड़कंप

 जिला उपायुक्त ने कोचिंग सेंटरों पर काटे चालान, खिसकने लगे छात्र

            नगर परिषद के कर्मचारी चालान करते हुए।

कैथल - तहलका न्यूज

         शहर के कोचिंग सेंटर संचालक कोविड प्रोटोकॉल की परवाह किए बगैर ही ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए कक्षाएं लगाए हुए थे।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌इसकी सूचना जिला उपायुक्त को मिली तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए खुद ही छापेमारी करने पहुंच गए। जिसके बाद कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया।‌‌कोचिंग सेंटर में ‌‌कक्षामें बैठे छात्र व‌ अध्यापक सब पतली गली से खिसकने लगे।

         कंप्यूटर सेंटर संचालकों को सेंटर खोलना तथा कोविड नियमों को ठेंगा दिखाना उस समय महंगा पड़ गया जब जिला प्रशासन की टीम ने एक के बाद एक चार सेंटर संचालकों को पांच-पांच हजार के चालान थमा दिया। डीसी प्रदीप दहिया के आदेशानुसार शनिवार को नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने अपनी टीम के साथ विभिन्न कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटर और लाइब्रेरी की जांच की। 

       अधिकारियों की छापेमार कार्रवाई से सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया तथा कई सेंटर संचालक अपने सेंटरों को ताला जड़कर रफू चक्कर हो गए। टीम ने कार्रवाई करते हुए सेंटरों के अंदर बने कमरों की जांच की तो वहां पर विद्यार्थी बैठे हुए मिले। इस पर टीम ने पिहोवा चौक से अंबाला रोड पर तीन सेंटरों तथा करनाल रोड स्थित एक सेंटर का पांच-पांच हजार रुपये के चालान किया। 


      यही नहीं इसके बाद टीम ने पदमा सिटी मॉल का रूख किया। यहां पर टीम ने बिना मास्क के छह दुकानदार व सेंटर पर चालान किए। छापेमारी कार्यवाही के दौरान पदमा सिटी मॉल में बैठे छात्र वहां से खिसक गए। यही नहीं कई दुकानदारों व सेंटर संचालकों ने अपने-अपने कार्यालयों को बंद कर दिया। इसके बाद टीम ने नगर का रूख किया तथा सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाएं मिले लोगों के 500-500 के चालान किए।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |