नारनौंद : फिरौती मांगने के मामले में एक काबू
बंधक बनाकर मारपीट करके डरा धमकाकर दबाव डाल कर फिरौती मांगने की आरोप में एक को किया गिरफ्तार
नारनौंद : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
दो महीने पहले कुछ बदमाशों ने गांव कोथ खुर्द के एक युवक को बंदी बनाकर उसके खाते से एक लाख ट्रांसफर करवा लिए थे और उससे फिरौती की भी मांग की थी। पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले का एक आरोपित पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान कोथ कलां निवासी अजय के रूप में हुई। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर 30 अक्टूबर 2021 को गुरमिंदर निवासी कोथ खुर्द को बंधक बनाकर मारपीट करके डरा धमकाकर मोबाइल छीन लिया था उसके मोबाइल से एक लाख रुपए उन्होंने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए थे व फिरौती की मांग भी की थी। और साथ ही धमकी देकर यह भी कहा था कि अगर हमारी मांग को जल्दी पूरा नहीं किया तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है रिमांड के दौरान राशि बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
इस संबंध में थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान खाते से निकाली गई राशि बरामद की कोशिश की गई जाएगी व अन्य आरोपितों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी। बाकी बचे अन्य आरोपियों को भी जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks