उम्मीदवारों की पहली सूची; CEC मीटिंग में सिद्धू-चन्नी और जाखड़ भीड़े ;
उम्मीदवारों की पहली सूची आज; CEC मीटिंग में सिद्धू-चन्नी और जाखड़ भीड़े ;
चंडीगढ़ : तहलका न्यूज
पंजाब में कांग्रेस की चुनाव टिकटों को लेकर कांग्रेसियों में ही घमासान मचा हुआ है। केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की मीटिंग बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। जिसमें 78 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। जिसमें उम्मीदवारों के नाम को लेकर पंजाब के बड़े नेता आपस में ही भीड़ गए। सीएम चरणजीत चन्नी, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और कैंपेन कमेटी प्रमुख सुनील जाखड़ के बीच सहमति नहीं बन पाई। इसको लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि पहले तुम आपस में सहमति बनाओ, उसके बाद अगली मीटिंग में आएं।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में टिकटों पर सहमति बन चुकी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट किसी भी समय जारी हो सकती है, जिसमें 70-75 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। जिनमें अधिकतर मौजूदा विधायक ही हाेंगे। 5 सीटों को लेकर मंथन जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks