स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अभिमन्यु कोहाड़ का संगठन के सभी पदों से इस्तीफा, ये रही वजह

 किसान आंदोलन के युवा नेता अभिमन्यु कोहाड़ का सभी पदों से इस्तीफा, ये रही वजह


तहलका न्यूज


वैचारिक व कार्यशैली के मतभेदों की वजह से मैं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ संगठन के सभी पदों से इस्तीफा देता हूँ। उक्त बातें युवा किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने तहलका न्यूज से विशेष बातचीत में कही।‌



 उन्होंने कहा कि आज तक मेरा साथ देने वाले सभी पदाधिकारियों का बहुत-बहुत आभार व हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि किसी भी साथी से हमारा कोई गिला-शिकवा नहीं है। संघर्षशील साथियों से लम्बा विचार-विमर्श करने के बाद हम सभी ने लोकतांत्रिक, गणतांत्रिक, नैतिकता व सामाजिक मूल्यों पर आधारित एक नए गैर-राजनीतिक संगठन "भारतीय किसान नौजवान यूनियन" का निर्माण शुरू कर दिया है।


 इस संगठन के प्लेटफार्म से समाज के सभी वर्गों की आवाज़ ईमानदारी से बुलन्द की जाएगी। गैर-राजनीतिक विचारधारा के सभी क्रांतिकारी साथियों से आह्वान है कि आओ सब मिलकर साफ नीति व नीयत के साथ एक नए समाज का निर्माण करें। नए संगठन की तमाम इकाइयों की घोषणाएं जल्द की जाएगी।

- अभिमन्यु कोहाड़

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |