स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी चंडीगढ़ मार्ग : पिस्तौल के बल पर लूटी कार

 पिस्तौल के बल पर युवक से कार सहित सोने की चेन, मोबाइल फोन छीन ले गए बदमाश




जींद : तहलका न्यूज


हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर दो बदमाशों ने एक युवक पर पिस्तौल तान कर उसकी कार, मोबाइल फोन और सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित युवत की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है


 

कैथल निवासी करण ने पुलिस को दी शिकायत में  बताया कि वह मार्केटिंग का काम करता है और बुधवार रात को वह पनी बलेनो कार में सवार होकर जींद से कैथल जा रहा था कि कंडेला के पास ढ़ाबे पर पानी लेने के लिए गाड़ी रोक ली। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए। जिनमें से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और दूसरा अपने हाथ में लोहे की रॉड लिए हुए था। 



बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर कार की चाबी, गले से सोने की चेन और मोबाइल फोन छीन लिए और गाड़ी में सवार होकर वहां से भाग गए।   करण ने बदमाशों के वहां से जाते ही पुलिस को फोन कर लूट की जानकारी दी। तो पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी की और घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन कर दी। 


सदर थाना पुलिस ने करण की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |