स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दोस्तों ने पीट पीट कर दी दोस्त की हत्या, मामला दर्ज

 दोस्तों ने पीट पीट कर समीर की ले ली जान, मामला दर्ज


 फतेहाबाद : तहलका न्यूज 

   जिले के गांव मोहम्मदपुर रोही में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने ही पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक युवक रात को अपने दोस्तों के साथ किसी काम से गया था और रात भर‌ घर नहीं पहुंचा। परिजनों को सुबह उसका शव मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे।। पुलिस ने ‌परिजनों के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस को दिए ब्यान में मोहम्मदपुर रोही निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वो खेतों में बनी ढाणी में रहते हैं और बुधवार शाम को उसका भाई समीर ढाणी से गांव मोहम्दपुर रोही गया था। रात करीब 9 बजे समीर, खेत पड़ोसी राजेश उर्फ पवन, राजेश की बुआ का लड़का हनुमान निवासी सदलपुर और एक अन्य युवक पीर दरगाह के पास बैठे हुए थे और रात भर घर नहीं पहुंचा।

 

बृहस्पतिवार की सुबह  राजेश की ढाणी में गए तो चारपाई पर समीर का शव पड़ा हुआ मिला। समीर की कमर पर चोट के निशान थे। जब उन्होंने अच्छे से देखा तो शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि शरीर पर मिले चोट के निशानों से लगता है कि समीर की राजेश उर्फ पवन व हनुमान ने चोट मारकर हत्या की है। 


बाक्स

     गांव में कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों ने रात भर शराब का सेवन किया और शराब के नशे में किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई होगी। जिसके कारण उनके बीच हाथापाई हुई और समीर की जान चली गई। लेकिन ये सब जांच का विषय है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


सदर थाना फतेहाबाद पुलिस ने

 गांव मोहम्मदपुर रोही निवासी मृतक समीर के भाई देवेंद्र के ब्यान पर ढाणी मोहम्मदपुर रोही निवासी राजेश उर्फ पवन और हिसार जिले के गांव सदलपुर निवासी हनुमान के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |