ITI पास : हरियाणा रोडवेज ने मांगे आवेदन, 20 जनवरी तक करें आवेदन
हरियाणा रोडवेज ने मांगे आवेदन, अंतिम तिथि 20 जनवरी, यहां पर करें Apply
हरियाणा रोडवेज विभाग में अप्रेंटिस के लिए आईटीआई पास के मांगें आवेदन
हिसार : तहलका न्यूज
14 जनवरी से 20 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
हरियाणा परिवहन विभाग ने हिसार में 86 पदों पर आईटीआई पास आवेदकों से अप्रेंटिस के लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षु अधिनियम 1961 के अंतर्गत कार्यालय में औद्योगिक शिक्षुओं का एक वर्ष के लिए चयन किया जाना है। चयनित शिक्षुओं को प्रशिक्षण एंव भत्ता शिक्षुक अधिनियम 1961 के अंतर्गत दिया जाएगा। आईटीआई किए हुए युवा अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन लिंक https://apprenticeshipindia.org पर
14 जनवरी से 20 जनवरी के बीच कर सकते हैं। आवेदन करते समय फोटो, आधार कार्ड, दसवीं कक्षा की मार्कशीट, आईटीआई पास की प्रतिलिपि, जाति प्रमाण पत्र व आवासीय प्रमाण-पत्र आवेदन के साथ ही अपलोड करना होगा। कोई भी आवेदन सीधे तौर पर कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks