स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद: पेट्रोल पंप पर लूट

पेट्रोल पंप पर हुई लूट पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर की तलाश शुरू

नारनौंद : क्षेत्र के  पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश पैट्रोल पंप के कारिंदे को पिस्तौल व फरसा दिखाकर उससे छह हजार पांच सौ रुपये की नकदी व फोन लूटकर ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही नारनौंद थाना प्रभारी उमेद सिंह, हांसी सीआईए व जींद पुलिस की पीसीआर मिर्चपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर  पहुंचे। लेकिन तब तक बदमाश जींद की तरफ भागने में कामयाब हो चुके थे। पुलिस ने लूट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
         कोथ कलां निवासी दीपक ने बताया कि वह और दूसरा सेल्समैन मिर्चपुर निवासी महीपाल पंप पर करीब 9 बजे खाना खा रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश उनके पंप पर आए। जब वह बाइक देखकर पेट्रोल डालने के लिए उनके पास गया तो वहां पर आते ही एक युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी व दूसरे ने बरछा निकाल लिया। उसके बाद उसने उसके पास से 6500 रुपये की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया और वारदात के बाद तीनों लूटेरे जींद की तरफ भाग गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |